Parliament Session: सदन चलाना किसकी जिम्मेदारी है? जानिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने क्या कहा

Rahul Gandhi Attack on Modi Govt: संसद का शीतकालीन सत्र (Winter Session) लगातार हंगामे की भेंट चढ़ रहा है, जिस कारण लोकसभा (Lok Sabha) और राज्यसभा (Rajya Sabha) की कार्यवाही बाधित हो रही है. केंद्र सरकार इसके लिए विपक्ष को जिम्मेदार ठहरा रही है. वहीं कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा है कि सदन चलाना विपक्ष की नहीं, सरकार की जिम्मेदारी होती है.

सदन नहीं चलने देने के लिए विपक्ष को जिम्मेदार ठहराने के सरकार के आरोप पर पलटवार करते हुए राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि हमें सदन में मुद्दों को नहीं उठाने दिया जा रहा है. संसद भवन परिसर में मीडिया से बात करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि "हम चाहते हैं कि सरकार गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी को हटाए और लखीमपुर खीरी मामले पर सदन में चर्चा कराए लेकिन सरकार करने नहीं दे रही है."

उन्होंने कहा कि "हम लद्दाख का मामला उठाना चाहते हैं लेकिन सरकार उठाने नहीं दे रही. सरकार किसानों के मुद्दे पर, राज्यसभा सांसदों के निलंबन पर चर्चा नहीं करने देती और फिर हम पर आरोप लगाती है कि हम सदन नहीं चलने दे रहे हैं. सरकार की जिम्मेदारी सदन को चलाने के साथ-साथ सही तरीके से चर्चा कराने की भी होती है.

फोन टैपिंग मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए राहुल ने कहा कि पेगासस मामले में भी सदन में सरकार ने चर्चा नहीं होने दी. उन्होंने आरोप लगाया कि लोकतंत्र पर हमला हो रहा है और लगातार हो रहा है, जिसके खिलाफ हम लड़ रहे हैं.

केंद्र ने क्या कहा
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, बहुत खेद के साथ कहना पड़ रहा है कि केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने सभापति के आदेश और विपक्ष बार-बार कह रहा था इसलिए आज बैठक बुलाई थी. लेकिन दुर्भाग्य की बात है​​ कि वो बैठक तक के लिए नहीं आए. अगर वो अपनी गलती स्वीकार करते हैं और माफी मांगते हैं तो मुझे लगता है कि उसमें कोई छोटा नहीं होता. उससे सदन की गरिमा बढ़ेगी.

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News