Parliament Session Live Updates: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडवीय आज लोकसभा में कोरोना पर हुई बहस का जवाब देंगे. कोरोना महामारी से निपटने को लेकर नरेंद्र मोदी नीत एनडीए सरकार पर निशाना साधते हुए विपक्ष ने टीके के आवंटन में बीजेपी शासित राज्यों का पक्ष लेने का आरोप लगाया था और केंद्र सरकार से यह स्पष्ट करने की मांग की थी. विपक्ष ने पूछा था कि 18 साल से कम आयु के बच्चों को कब से टीके लगने शुरू होंगे और कोविड टीके की बूस्टर या तीसरी खुराक पर सरकार की क्या नीति है?

चर्चा के दौरान कांग्रेस, द्रमुक, तृणमूल कांग्रेस सहित कई विपक्षी दलों के सदस्यों ने सरकार को घेरते हुए कहा कि कोविड महामारी के कारण कोरोना वायरस संक्रमण से जान गंवाने वाले लोगों का संपूर्ण एवं वास्तविक आंकड़ा बताया जाए और उन्हें पर्याप्त मुआवजा देने की व्यवस्था की जानी चाहिए. वहीं, सत्तारूढ़ बीजेपी ने विपक्ष के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि सरकार की नीतियों से महामारी के दौरान देश में भुखमरी से मृत्यु का एक भी मामला सामने नहीं आया और देश में कोविड रोधी टीका लगाने का रिकॉर्ड बनाया गया है और अमेरिका से दोगुना टीकाकरण हो चुका है जिसकी संयुक्त राष्ट्र समेत विश्व मंचों पर प्रशंसा हो रही है.

बता दें कि कोरोना वायरस के सबसे खतरनाक वैरिएंट ओमिक्रान ने भारत में दस्तक दे दी है. देश में दो लोग ओमिक्रोन से संक्रमित पाए गए हैं. चिंता की बात ये है कि जिस डेल्टा वैरिएंट ने दूसरी लहर में हजारों लोगों की जान ली थी, ये वायरस उससे भी कई गुना ज्यादा खतरनाक है. स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया है कि भारत में दो ओमिक्रोन के केस कर्नाटक में सामने आए हैं. दोनों संक्रमित पुरुष हैं, जिनकी उम्र 66 साल और 46 साल है.

दो केसों के संपर्क में आए 5 लोग भी पॉजिटिव

कर्नाटक सरकार के मुताबिक, ओमिक्रोन से संक्रमित 66 साल का विदेशी नागरिक 20 नवंबर को बेंगलुरु आया था और 27 नवंबर को दुबई लौट चुका है. 24 लोग उसके सीधे संपर्क में आए थे और 240 सेकेंडरी कॉन्टैक्ट्स थे. सभी का कोरोना टेस्ट निगेटिव आया है. लेकिन चिंता बेंगलुरु में ही मिले दूसरे मरीज को लेकर है जो 46 साल के स्थानीय डॉक्टर हैं और उसकी कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है. ये शख्स 22 नवंबर को ओमिक्रोन पॉजिटिव पाया गया था, इसके 13 प्राइमरी कॉन्टैक्ट्स में 3 और 205 सेकेंडरी कॉन्टैक्ट्स में 2 लोग पॉजिटिव पाये गये हैं.

यह भी पढ़ें-

Coronavirus Cases Today: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 9 हजार 216 नए केस दर्ज, ओमिक्रोन से दो लोग पॉजिटिव

Explained: ओमिक्रोन को लेकर क्यों चिंतित हैं वैज्ञानिक, कैसे आया ये दुनिया के सामने, जानें नए वेरिएंट पर पूरी पड़ताल

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट