पेट्रोल-डीजल के दामों ने एक बार फिर लोगों कि परेशानियां बढ़ा दी है. इन दोनों के दाम महीने के पहले दिन ही बढ़ गए हैं. यह बढ़ोत्तरी सराकरी तेल कंपनियों की ओर से की गई है. डीजल के दाम में जहां 29 से 32 पैसे की बढ़ोत्तरी की गई है वहीं पेट्रोल के दाम 22 से 30 पैसे बढ़े हैं. पेट्रोल-डीजल के लगातार बढ़ते दामों से लोग काफी परेशान है, जिस तरह से आए दिन इन दोनों के दाम बढ़ रहे हैं वो आम लोगों के लिए और मुसीबतें खड़ी कर रहा है.

देश के प्रमुख महानगरों में पेट्रोल-डीजल के भाव

दिल्ली में पेट्रोल का दाम 101.89 रुपये जबकि डीजल का दाम 90.17 रुपये प्रति लीटर, बई में पेट्रोल की कीमत 107.95 रुपये व डीजल की कीमत 97.84 रुपये प्रति लीटर, कोलकाता में पेट्रोल का दाम 102.47 रुपये जबकि डीजल का दाम 93.27 रुपये, चेन्नई में भी पेट्रोल 99.58 रुपये लीटर है तो डीजल 94.74 रुपये लीटर है.

इन राज्यों में पेट्रोल के दाम 100 के पार

भारत में फिलहाल मुंबई ऐसा शहर है जहां पेट्रोल के दाम सबसे अधिक 107 रुपये प्रति लीटर है. इसके अलावा कई ऐसे राज्य हैं जहां पेट्रोल के दाम ने सेंचुरी का आंकड़ा पार कर लिया है इन राज्यों में बिहार, मध्यप्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, ओडिशा, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख शामिल हैं. इन सभी राज्यों में इसकी कीमत 100 के पार चली गई है.

घर बैठे पता करें पेट्रोल-डीजल के दाम

अब आप घर बैठे पेट्रोल-डीजल के दाम पता कर सकते हैं. इसके लिए आपको इंडियन ऑयल की वेबसाइट पर जाना होगा, इसके बाद आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा. हर शहर का कोड अलग-अलग होता है जो आपको IOCL के वेबसाइट पर मिल जाएगा.

आपको बता दें कि हर दिन सुबह छह बजे पेट्रोल-डीजल के दाम में बदलाव होता है. सुबह छह बजे से ही नई कीमत लागू हो जाती है.

यह भी पढ़ें:

Monsoon Update: साल 1960 के बाद दूसरी बार देर से लौट रहा है मॉनसून, जून से सितंबर तक हुई सामान्य बारिश

Punjab Politics: सिद्धू-चन्नी की बैठक पर आज कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस, सूत्रों का दावा- सरकार ने मानी सिद्धू की मांग

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया