Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों ने आम आदमी का जीना मुश्किल कर दिया है. विपक्ष को भी इस मुद्दे पर सरकार को घेरने का हर रोज मौका मिल रहा है. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने एक बार फिर से पेट्रोल-डीजल की बेतहाशा बढ़ती कीमतों को लेकर मोदी सरकार को निशाने पर लिया है. प्रियंका गांधी ने कहा कि सरकार टैक्स बढ़ाकर लाखों रुपये कमा रही है और आम आदमी की आय बिल्कुल घट गई है. साथ ही उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि मोदी के कुछ मित्र हर रोज हजारों करोड़ कमा रहे हैं.

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने इस संबंध में एक ट्वीट किया, ”हर रोज जब आप महंगा पेट्रोल-डीजल खरीदें तब याद रखिए. मोदी सरकार पेट्रोलियम पदार्थों पर टैक्स से 23 लाख करोड़ रुपये कमा चुकी है. हर रोज जब महंगा तेल-सब्जी खरीदें तब याद रखिए. इस सरकार में 97% परिवारों की आय घट गई, लेकिन खबरों के अनुसार मोदी जी के खरबपति मित्र हर रोज 1000 करोड़ कमाते हैं.”

हर रोज जब आप महंगा पेट्रोल-डीजल खरीदें तब याद रखिए
मोदी सरकार पेट्रोलियम पदार्थों पर टैक्स से 23 लाख करोड़ रु कमा चुकी है

हर रोज जब महंगा तेल-सब्जी खरीदें तब याद रखिए
इस सरकार में 97% परिवारों की आय घट गई, लेकिन खबरों के अनुसार मोदी जी के खरबपति मित्र हर रोज 1000 करोड़ कमाते हैं
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) October 22, 2021

इससे पहले भी कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा था कि उसने हवाई चप्पल पहनने वालों को हवाई यात्रा करने का वादा किया था, लेकिन उसने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इतनी बढ़ोतरी की है कि मध्यम वर्ग के लिए सड़क मार्ग से भी यात्रा करना मुश्किल हो गया है. बता दें कि पेट्रोल-डीजल की बढ़ रही कीमत शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन भी जारी है. तेल कंपनियों ने एक बार फिर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 35 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है.

दिल्ली में पेट्रोल की कीमत आज बढ़कर 106.89 रुपये प्रति लीटर हो गई है. डीजल की कीमत राष्ट्रीय राजधानी में करीब 95.62 रुपये प्रति लीटर हो गई है. मुंबई में पेट्रोल की कीमत 112.78 रुपये प्रति लीटर हो गई है, जबकि डीजल की कीमत 103.63 रुपये प्रति लीटर हो गई है. दूसरे शहरों का भी कमोवेश यही हाल है. बहरहाल पेट्रोल और डीजल के दाम नियंत्रण से बाहर होते जा रहे हैं और एक बार फिर से उच्चतम स्तर पर पहुंच गए हैं.

PM Modi Address Nation: देश के नाम संबोधन में बोले पीएम मोदी- वैक्सीनेशन अभियान पर VIP कल्चर हावी नहीं होने दिया

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया