Petrol-Diesel Price Hike: महंगाई ने फिर दिया बड़ा झटका, पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े, जानिए ताजा कीमतें
Petrol Price Today: सरकारी तेल कंपनियों ने मंगलवार को पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) की कीमतों में इजाफा किया है. देश की राजधानी समेत सभी महानगरों में ईंधन की कीमतों में इजाफा हुआ है. IOCL की वेबसाइट के मुताबिक, राजधानी में 1 लीटर पेट्रोल के भाव में 25 पैसे और डीजल की कीमतों में 30 पैसे का इजाफा हुआ है. इस इजाफे के बाद देश की दिल्ली (Petrol Price in delhi) में पेट्रोल का भाव 102.64 रुपये प्रति लीटर और डीजल का भाव (Diesel Price) 91.07 रुपये प्रति लीटर हो गया है. वहीं, सोमवार को कीमतों में कोई इजाफा नहीं किया गया था.
इसके अलावा इंटरनेशनल मार्केट में भी कच्चे तेल की कीमतों में इजाफा देखने को मिल रहा है. हालांकि सोमवार को कच्चे तेल की कीमतों में हल्की गिरावट देखने को मिली थी. ब्रेंट क्रूड का भाव 0.13 फीसदी घटकर 79.38 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया था.
चेक करें आज क्या है आपके शहर में 1 लीटर का भाव (Petrol Diesel Price on 05 October 2021)
दिल्ली में पेट्रोल का भाव 102.64 रुपये जबकि डीजल का दाम 91.08 रुपये प्रति लीटर है.
मुंबई में पेट्रोल की कीमत 108.64 रुपये व डीजल की कीमत 98.76 रुपये प्रति लीटर है.
कोलकाता में पेट्रोल का दाम 103.33 रुपये जबकि डीजल का दाम 94.14 रुपये लीटर है.
चेन्नई में भी पेट्रोल 100.02 रुपये लीटर है तो डीजल 95.56 रुपये लीटर है.
SMS के जरिए चेक करें पेट्रोल-डीजल का भाव
हर दिन 6 बजे जारी होते हैं लेटेस्ट रेट्स
देश की तीनों ऑयल मार्केटिंग कंपनी HPCL, BPCL और IOC आप सुबह 6 बजे के बाद पेट्रोल डीज़ल के नए रेट जारी करती है. लेटेस्ट रेट्स के लिए आप एसएमएस के अलावा IOCL की ऑफिशियल वेबसाइट भी चेक कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें:
आदित्य बिड़ला मनी लिमिटेड की बढ़ी मुश्किलें, SEBI ने लगाया 1.02 करोड़ रुपये का जुर्माना
Multibagger Stock Tips: 20 वर्षों में 1 लाख रुपये बन गए 1.97 करोड़ रुपये, इस डॉली खन्ना मल्टीबैगर स्टॉक ने किया ये कमाल
About the Author
Team My Nation News
Team My Nation News