PM Modi Meeting On Corona: देश में लगातार वैक्सीनेशन अभियान चलाया जा रहा है, ताकि कोरोना महामारी से उबरा जा सके. एक्सपर्ट के मुताबिक, अभी भी कोरोना की तीसरी लहर की आशंका बनी हुई है. ऐसे में आगामी त्योहारों और वैक्सीनेशन के तेज अभियान के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की. समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, इस बैठक के दौरान देश में कोविड-19 संबंधी स्थिति और वैक्सीनेशन पर चर्चा की गई.

देश में आज कोरोना के करीब 35 हजार नए मामले

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, गुरूवार तक 72 करोड़ से अधिक वैक्सीन की खुराक दी जा चुकी है. भारत में एक दिन में कोविड-19 के 34 हजार 973 नए मामले सामने आने के बाद, कोरोना वायरस के कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3 करोड़ 31 लाख 74 हजार 954 हो गई. वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या घट कर 3 लाख 90 हजार 646 हो गई है.

PM chairs high-level meeting to review COVID situation and vaccination: Govt sources
— Press Trust of India (@PTI_News) September 10, 2021

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण से 260 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,42,009 हो गई. देश में अभी 3,90,646 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 1.18 प्रतिशत है. पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में कुल 2,968 की कमी आई है. मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 97.49 प्रतिशत है.

आकंड़ों के अनुसार, देश में अभी तक कुल 53,86,04,854 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है, जिनमें से 17,87,611 नमूनों की जांच गुरूवार को की गई. दैनिक संक्रमण दर 1.96 प्रतिशत है, जो पिछले 11 दिन से तीन प्रतिशत से कम बनी है. वहीं, साप्ताहिक संक्रमण दर 2.31 प्रतिशत है, जो पिछले 77 दिन से तीन प्रतिशत से कम है. देश में अभी तक कुल 3,23,42,299 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और कोविड-19 मृत्यु दर 1.33 प्रतिशत है.

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट