PM Modi chairs meeting with CM’s: कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक कर रहे हैं. यह बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हो रही है. पीएम मोदी ऐसे समय में मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक कर रहे हैं जब कोरोना के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है. आज ही करीब ढाई लाख केस की पुष्टि हुई.

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, 236 दिनों में सबसे अधिक 2,47,417 नए मामले आए हैं जिनमें ओमिक्रोन स्वरूप के 5,488 मामले शामिल हैं. इसके साथ ही महामारी के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 3,63,17,927 हो गई है.

देश में ओमिक्रोन स्वरूप के एक दिन में 620 मामले आए जो अब तक सर्वाधिक मामले हैं और इसी के साथ ही कोरोना वायरस के इस स्वरूप के मामले बढ़कर 5,488 हो गए हैं. इनमें से 2,162 लोग स्वस्थ हो गए या देश छोड़कर चले गए हैं.

उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 11,17,531 हो गयी है जो 216 दिनों में सर्वाधिक है जबकि 380 मरीजों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 4,85,035 हो गई है. महाराष्ट्र में ओमिक्रोन के सबसे अधिक 1,367 मामले आए. इसके बाद राजस्थान में 792, दिल्ली में 549, केरल में 486 और कर्नाटक में 479 मामले आए.

Covid-19 in Delhi: दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री बोले- पहले से गंभीर बीमारी वाले लोगों की हो रही कोरोना से मौत, बढ़ते मामले को देखकर घबराएं नहीं

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट