PM Modi’s Security Breach: पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक के मामले में खूब सियासत हो रही है. चुनावी समर में बीजेपी और कांग्रेस इस मामले में भिड़े हुए हैं. इस बीच सूबे के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने रात को एक ट्वीट के जरिये इस मामले को और हवा दे दी है. सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने सरदार वल्लभभाई पटेल का एक कथन ट्वीट कर बिना नाम लिए पीएम मोदी पर तंज कसा.

सीएम चन्नी ने क्या कहा है?

सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने ट्वीट में सरदार पटेल को कोट करते हुए लिखा, ‘’जिसे कर्त्तव्य से ज़्यादा जान की फ़िक्र हो, उसे भारत जैसे देश में बड़ी जिम्मेदारी नहीं लेनी चाहिए- सरदार वल्लभभाई पटेल.’’

जिसे कर्त्तव्य से ज़्यादा जान की फ़िक्र हो, उसे भारत जैसे देश में बड़ी जिम्मेदारी नहीं लेनी चाहिए !

- सरदार वल्लभभाई पटेल pic.twitter.com/zefpEroVAF
— Charanjit S Channi (@CHARANJITCHANNI) January 7, 2022

सिद्धू ने भी साधा निशाना

पंजाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने तो इस मामले को पंजाब के मान-सम्नान से जोड़ दिया है. नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा, ‘’ये कहना आपकी जान को खतरा है, ये पंजाब के नाम पर कालिख पोतने का आपका प्रयास है, लेकिन वो सफल नहीं होगा. पंजाब में आपका कुछ बचा नहीं है.’’

फ्लाईओवर पर 20 मिनट तक फंसे रहे पीएम मोदी

बता दें कि चुनावी राज्य पंजाब के दौरे पर गए प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा में बुधवार को उस वक्त ‘‘गंभीर चूक’’ की घटना हुई, जब फिरोजपुर में कुछ प्रदर्शनकारियों ने एक सड़क मार्ग को अवरुद्ध कर दिया, जहां से उन्हें गुजरना था. इस वजह से प्रधानमंत्री एक फ्लाईओवर पर 20 मिनट तक फंसे रहे. घटना के बाद प्रधानमंत्री दिल्ली लौट गए. वह ना तो किसी कार्यक्रम में शामिल हुए और ना ही दो साल के बाद राज्य में अपनी पहली रैली को संबोधित कर सके.

गृह मंत्रालय ने पंजाब सरकार से मांगी रिपोर्ट

इस घटना पर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए पंजाब सरकार से इस चूक के लिए रिपोर्ट मांगी है और इसके लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने को कहा है, जबकि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री के दौरे में सुरक्षा प्रक्रिया में इस तरह की लापरवाही पूरी तरह से अस्वीकार्य है और इसके लिए जवाबदेही तय की जाएगी.

यह भी पढ़ें-

Assembly Elections: पांच राज्यों में चुनाव की तारीखों का एलान जल्द, EC ने की कोरोना प्रोटोकॉल के तहत मतदान कराने की तैयारी

Gangasagar Mela: आज से शुरू हुए बंगाल के गंगासागर मेले में Corona की एंट्री, पॉजिटिव पाए गए चार साधु

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट