PM Modi Address Nation: पीएम मोदी ने कहा- आज ये 100 करोड़ वैक्सीन डोज का रिकॉर्ड हर सवाल का जवाब है

PM Modi Address Nation: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का देश के नाम संबोधन शुरू हो गया है. पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा, 100 करोड़ वैक्सीन डोज केवल एक आंकड़ा ही नहीं, ये देश के सामर्थ्य का प्रतिबिंब भी है. इतिहास के नए अध्याय की रचना है. ये उस नए भारत की तस्वीर है, जो कठिन लक्ष्य निर्धारित कर, उन्हें हासिल करना जानता है.

पीएम मोदी ने कहा, ‘आज कई लोग भारत के वैक्सीनेशन प्रोग्राम की तुलना दुनिया के दूसरे देशों से कर रहे हैं. भारत ने जिस तेजी से 100 करोड़ का, 1 बिलियन का आंकड़ा पार किया, उसकी सराहना भी हो रही है. लेकिन, इस विश्लेषण में एक बात अक्सर छूट जाती है कि हमने ये शुरुआत कहां से की. जब 100 साल की सबसे बड़ी महामारी आई, तो भारत पर सवाल उठने लगे. क्या भारत इस वैश्विक महामारी से लड़ पाएगा? भारत दूसरे देशों से इतनी वैक्सीन खरीदने का पैसा कहां से लाएगा? भारत को वैक्सीन कब मिलेगी? भारत के लोगों को वैक्सीन मिलेगी भी या नहीं?  क्या भारत इतने लोगों को टीका लगा पाएगा कि महामारी को फैलने से रोक सके? भांति-भांति के सवाल थे, लेकिन आज ये 100 करोड़ वैक्सीन डोज, हर सवाल का जवाब दे रही है.'

यह भी पढ़ें-

IFFI: गोवा में आयोजित होगा 52वां भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव, पहली बार OTT प्लेटफॉर्म को मिला न्योता

Bangladesh Violence: बांग्लादेश हिंसा का मुख्य आरोपी इकबाल हुसैन गिरफ्तार, दुर्गा पूजा मंडप में कुरान रखने का आरोप

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News