PM Modi Birthday: आज से 20 दिवसीय सेवा-समर्पण अभियान चलाएगी BJP, यूथ कांग्रेस मनाएगी बेरोजगार दिवस

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 71वां जन्मदिन है. इस मौके पर बीजेपी आज से अगले 20 दिनों तक सेवा और समर्पण अभियान चलाएगी. वहीं इसके विरोध में यूथ कांग्रेस ‘बेरोजगारी दिवस’ मनाएगी. पीएम मोदी के जन्मदिन के मौके पर आज सरकार की ओर से दो करोड़ लोगों को वैक्सीन लगाने का भी लक्ष्य रखा गया है.

20 दिन के लिए क्यों चलेगा ‘सेवा और समर्पण’ अभियान?

7 अक्टूबर को पीएम मोदी के ‘‘जन सेवा के दो दशक’’ पूरे हो रहे हैं. इसलिए बीजेपी की ओर से 20 दिन का ‘सेवा और समर्पण’ अभियान चलाया जाएगा. मोदी के पीएम और सीएम पद पर रहते हुए 7 अक्टूबर को 20 साल पूरे हो रहे हैं और इसी वजह से ये 20 दिनों तक कार्यक्रम चलेगा. 7 अक्टूबर 2001 को नरेंद्र मोदी पहली बार गुजरात के सीएम पद की शपथ ली थी, तब से मोदी लगातार संवैधानिक पद पर बने हुए हैं.

मोदी के जन्मदिन पर रिकार्ड टीकाकरण के लिए अभियान

पीएम मोदी के जन्मदिन पर आज बीजेपी कार्यकर्ता देश भर में एक विशेष अभियान चलाकर ज्यादा से ज्यादा लोगों को कोरोना रोधी टीके के लिए प्रेरित करेंगे ताकि एक दिन में टीकाकरण के सभी पुराने रिकार्ड पीछे छूट जाएं. प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर देश भर के पार्टी के बूथ स्तर के कार्यकर्ता टीकाकरण में लोगों की मदद करेंगे.

बिहार में लगेंगी कोरोना वैक्सीन की 30 लाख डोज

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय ने कहा है कि सीएम नीतीश कुमार ने स्वास्थ्य विभाग को पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर आज राज्य भर में विशेष टीकाकरण अभियान चलाने का निर्देश दिया है. इसलिए स्वास्थ्य विभाग आज 30 लाख वैक्सीन की डोज लगाएगा.

युवा कांग्रेस आज ‘राष्ट्रीय बेरोजगारी दिवस’ मनाएगी

कांग्रेस की युवा इकाई ने आज पीएम मोदी के जन्म दिन के अवसर पर ‘राष्ट्रीय बेरोजगारी दिवस’ मनाएगी. भारतीय युवा कांग्रेस द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि ‘राष्ट्रीय बेरोजगारी दिवस’ के तहत देश भर में संगठन द्वारा कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.

युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बी.वी. ने कहा कि मोदी सरकार 2 करोड़ रोजगार हर साल देने के बड़े-बड़े वादे कर सत्ता में आई थी, पर आज केंद्र सरकार रोजगार के मुद्दे पर पूरी तरह मौन है. देश में एक साल में बेरोजगारी दर 2.4 प्रतिशत से बढ़कर 10.3 प्रतिशत हो गई है. सरकार युवाओं को रोजगार देने में विफल रही है.

यह भी पढ़ें-

Punjab News: नए कृषि कानूनों को लागू हुए आज पूरा हुआ एक साल, आम आदमी पार्टी विरोध में मनाएगी ‘काला दिवस'

Rajasthan News: आर्मी कैंप की खुफिया जानकारी पाकिस्तान को दे रहा था शख्स, राजस्थान मिलिट्री इंटेलिजेंस ने किया गिरफ्तार

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News