PM Modi Birthday: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुरुवार 17 सितंबर को 71 साल हो गए हैं. उनके जन्मदिन के खास मौके पर उन्हें देश और विदेश के अलग-अलग हिस्सों से बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है. उनके जन्मदिवस के मौके पर आज देश भर में कई प्रकार के जनकल्याण के काम भी किए जा रहे हें.

बीजेपी के कार्यकर्ता आज पूरे देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को एक त्योहार के रूप में मना रहे हैं. इस खास मौके पर ओडिश की राजधानी भुवनेश्वर में रहने वाली प्रधानमंत्री मोदी की प्रशंसक कलाकार प्रियंका साहनी ने पीएम को उनके जन्मदिन के खास मौके पर एक खास तोहफा दिया है.

क्या है प्रियंका का खास तोहफा

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन के खास मौके पर कलाकार प्रियंका साहनी ने अनाज के दानों के मदद से 8 फीट ऊंचे और 4 फीट चौड़े प्लाई बोर्ड पर पीएम मोदी की तस्वीर बनाई है.

इस शानदार तस्वीर को बनाने वाली प्रियंका ने कहा कि भारत एक कृषि प्रधान देश है, इसे देखते हुए ही मैने प्रधानमंत्री को सम्मान देने के लिए अनाज का उपयोग कर यह तस्वीर बनाई है. उन्होंने यह भी कहा कि पूरी दुनिया के ताकतवर नेताओं में शुमार भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके जन्मदिन के मौके पर ओडिशा के ओर से यह तोहफा है. मैं उनसे इस खास दिन के मौके पर भारत को विश्व की सबसे शक्तिशाली देश बनाने की इच्छा करती हूं.

मिनिएचर पेंटिंग करती हैं प्रियंका

भुवनेश्वर की रहने वाली प्रियंका साहना मिनिएचर पेंटिंग करती हैं. साहनी ने चावल,दाल जैसे अनाज से पीएम की आकर्षक तस्वीर बनाई है. इस तस्वीर में लोकप्रिय कोणार्क मंदिर का चक्र भी नजर आ रहा है.

यह भी पढ़ें:

काम की बात: कैसे करें अपने PF अकाउंट को ट्रांसफर, जानें पूरी प्रोसेस

PM Modi Birthday LIVE: पीएम मोदी के जन्मदिन पर वैक्सीनेशन की तूफानी रफ्तार, 1.30 बजे तक आंकड़ा एक करोड़ के पार

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट