PM Narendra Modi Birthday Celebration LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 71वां जन्मदिन है. इस मौके पर बीजेपी आज से अगले 20 दिनों तक सेवा और समर्पण अभियान चलाएगी. वहीं इसके विरोध में यूथ कांग्रेस ‘बेरोजगारी दिवस’ मनाएगी. पीएम मोदी के जन्मदिन के मौके पर आज सरकार की ओर से दो करोड़ लोगों को वैक्सीन लगाने का भी लक्ष्य रखा गया है. पीएम मोदी के जन्मदिन से जुड़ी अपडेट्स के लिए बने रहिए एबीपी न्यूज़ के साथ.

20 दिन के लिए क्यों चलेगा ‘सेवा और समर्पण’ अभियान?

7 अक्टूबर को पीएम मोदी के ‘‘जन सेवा के दो दशक’’ पूरे हो रहे हैं. इसलिए बीजेपी की ओर से 20 दिन का ‘सेवा और समर्पण’ अभियान चलाया जाएगा. मोदी के पीएम और सीएम पद पर रहते हुए 7 अक्टूबर को 20 साल पूरे हो रहे हैं और इसी वजह से ये 20 दिनों तक कार्यक्रम चलेगा. 7 अक्टूबर 2001 को नरेंद्र मोदी पहली बार गुजरात के सीएम पद की शपथ ली थी, तब से मोदी लगातार संवैधानिक पद पर बने हुए हैं.

युवा कांग्रेस आज ‘राष्ट्रीय बेरोजगारी दिवस’ मनाएगी

कांग्रेस की युवा इकाई ने आज पीएम मोदी के जन्म दिन के अवसर पर ‘राष्ट्रीय बेरोजगारी दिवस’ मनाएगी. भारतीय युवा कांग्रेस द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि ‘राष्ट्रीय बेरोजगारी दिवस’ के तहत देश भर में संगठन द्वारा कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.

युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बी.वी. ने कहा कि मोदी सरकार 2 करोड़ रोजगार हर साल देने के बड़े-बड़े वादे कर सत्ता में आई थी, पर आज केंद्र सरकार रोजगार के मुद्दे पर पूरी तरह मौन है. देश में एक साल में बेरोजगारी दर 2.4 प्रतिशत से बढ़कर 10.3 प्रतिशत हो गई है. सरकार युवाओं को रोजगार देने में विफल रही है.

यह भी पढ़ें-

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा- पत्नी को बिना बताए ससुर के घर पर बुलडोजर चलवा दिया था

पूछताछ में आतंकी जिशान का बड़ा खुलासा- भारत को आर्थिक नुकसान भी पहुंचाना चाहता था पाकिस्तान

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट