PM Modi Diwali: पीएम मोदी जम्मू-कश्मीर में सैनिकों संग मनाएंगे दीपावली, नौशेरा में सैनिकों संग बांट सकते हैं दीपावली की ख़ुशियां

PM Modi Diwali: प्रधानमंत्री नरेंन्द्र मोदी जम्मू-कश्मीर में हर बार की तरह सैनिकों संग मनाएंगे दीपावली. राजौरी जिले के नौशेरा में सैनिकों के साथ पीएम मोदी दीपावली की ख़ुशियां साझा कर सकते हैं. हालांकि प्रधान मंत्री के सैनिकों के साथ दीपावली मनाने के स्थान को अंतिम समय में बदला भी जा सकता है. वहीं पिछले साल अनुच्छेद 370 हटने के बाद पहली बार जम्मू-कश्मीर पहुंचे प्रधानमंत्री ने दिवाली के मौके पर राजौरी जिले में तैनात जवानों के बीच दिवाली मनाई थी.

पहले भी जवानों के साथ मनाई है दीपावली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर साल जवानों के साथ दिवाली का त्योहार मनाने के लिए देश की कुछ सीमाओं का दौरा करते रहे हैं. ऐसे मौकों पर जवानों से मिलकर पीएम मोदी उनके साथ वक्त बिताकर मिठाइयां बांटते हैं. पीएम मोदी इससे पहले जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और अन्य जगहों पर जवानों के बीच दिवाली मना चुके हैं.

2016 में, प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड के चमोली जिले में भारत-चीन सीमा पर माणा में तैनात भारतीय तिब्बती सीमा पुलिस (ITBP) के जवानों के साथ दिवाली मनाई थी. 2017 में, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के गुरेज सेक्टर में तैनात सैनिकों के साथ खुशी का त्योहार मनाया. इसी तरह 2018 में भी पीएम मोदी ने उत्तराखंड में चीनी सीमा पर तैनात सेना के जवानों और आईटीबीपी के जवानों के साथ दिवाली मनाई थी.

यह भी पढ़े-

Covid Vaccination: टीकाकरण पर बोले पीएम मोदी- हर घर टीका, घर-घर टीका का जज्बा दिखाएं अधिकारी

Diwali के एक दिन बाद PM Modi का Kedarnath दौरा, होगा ये संकल्प पूरा

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News