PM Modi Joe Biden Meeting: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका के दौर पर हैं. वहीं आज पीएम मोदी की अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के साथ मुलाकात हुई. इस दौरान दोनों के बीच कई मुद्दों पर चर्चा हुई. फिलहाल दोनों नेताओं की बैठक जारी है. जनवरी में अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति बनने के बाद यह पहला मौका है जब राष्ट्रपति जो बाइडेन और पीएम मोदी की मुलाकात हुई है. पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के बीच द्विपक्षीय बैठक हुई. इस दौरान दोनों नेताओं के बीच कई मुद्दों पर चर्चा हो रही है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के साथ द्विपक्षीय बैठक के लिए व्हाइट हाउस पहुंचे. दोनों शीर्ष नेताओं के बीच बाइडेन के राष्ट्रपति बनने के बाद यह पहली मुलाकात है. जब अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के साथ द्विपक्षीय बैठक के लिए प्रधानमंत्री मोदी के व्हाइट पहुंचे तो वहां काफी संख्या में भारतीय समुदाय के लोग व्हाइट हाउस के सामने इकट्ठा हुए थे. व्हाइट हाउस में दोनों नेताओं के बीच मुलाकात हुई.

क्वाड शिखर सम्मेलन

पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति की द्विपक्षीय बातचीत के बाद जो बाइडेन की मेजबानी में प्रधानमंत्री मोदी पहली बार व्यक्तिगत तौर पर क्वाड शिखर सम्मेलन में शिरकत करेंगे. इस बैठक के दौरान ऑस्ट्रेलिया के प्रधानंत्री स्कॉट मॉरिसन और जापान के प्रधानमंत्रई योशीहिदे सुगा भी शामिल होंगे. क्वाड सम्मेलन का मुख्य मकसद चीन के बढ़ते दबदबे के बीच हिंद प्रशांत क्षेत्र में अपसी सहयोग को बढ़ाना है.

कमला हैरिस से मुलाकात

इससे पहले पीएम मोदी ने अमेरिकी की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के साथ भी मुलाकात की थी. पीएम मोदी और अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के बीच पहली बार बैठक हुई. इस बैठक के दौरान आतंकवाद को लेकर पाकिस्तान की भूमिका पर सवाल खड़े किए गए.

खबर में अपडेट जारी है…

यह भी पढ़ें:
PM Modi US Visit: अमेरिका में पीएम मोदी ने उपराष्ट्रपति कमला हैरिस और साथी क्वाड नेताओं को दिए खास तोहफे, जानिए इनके मायने
PM Modi US Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की अमेरिकी उप-राष्ट्रपति कमला हैरिस से मुलाकात, भारत आने का दिया न्योता

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट