PM Modi Mementos ई-नीलामी का आज आखिरी दिन, नीरज चोपड़ा के भाले को मिली सबसे ऊंची बोली

पीएम मोदी को मिले तोहफे व उपहारों की ई-नीलामी का आज आखिरी दिन है, इसकी जानकारी केंद्र सरकार द्वारा दी गई है. सरकार की ओर से बताया गया कि गुरुवार शाम ई-नीलामी समाप्त हो जाएगी. प्रधानमंत्री मोदी को मिले गिफट्स की ई-नीलामी में धार्मिक कलाकृतियों ने लोगों को अपनी ओर खूब आकर्षित किया है. धार्मिक कलाकृतियों के अलावा ओलंपियनों के खेल गियर की बोली सबसे अधिक लगी है.

17 सितंबर को शुरू हुई थी बोली

प्रधानमंत्री मोदी के तोहफे की ई-नीलामी 17 सितंबर को शुरू हुई थी जो आज शाम 5 बजे समाप्त हो जाएगी. पीएम ममेंटोस वेबसाइट के अनुसार  नीरज चोपड़ा ने जिस भाले का इस्तेमाल किया, जिसने उन्हें गोल्ड मेडल दिलाया, उसे सबसे ज्यादा बोली मिली है . वेबसाइट के अनुसार, इसका आधार मूल्य ₹ 1,00,00,000  था, जिसकी बोली 1,00,50,000 पहुंची है. भारत के इस स्वर्णिम भाले की अब तक दो बोलियां मिल चुकी है.

नीरज के भाले को मिली सबसे बड़ी बोली

वेबसाइट का कहना है कि यह नीरज चोपड़ा द्वारा पीएम मोदी को भेंट किया गया ऑटोग्राफ वाला भाला है. भाले को ओपनिंग डे 4 अक्टूबर को सबसे ज्यादा ₹ 10 करोड़ की बोली मिली थी,  लेकिन बाद में इसे फर्जी बोली होने के संदेह में रद्द कर दिया गया था.

नीरज चोपड़ा के अलावा पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता सुमित अंतिल द्वारा इस्तेमाल किए गए एक अन्य भाला, जिसका आधार मूल्य ₹ 1 करोड़ है, को एक बोली लगाने वाले से ₹ 1,00,20,000 की बोली मिली है , जबकि अयोध्या में राम मंदिर के एक लकड़ी के मॉडल में 24 बोलियां आईं. मंदिर का आधार मूल्य ₹ 2,50,000 था.

टोक्यो 2020 पैरालंपिक खेलों के स्वर्ण पदक विजेता कृष्णा नागर द्वारा ऑटोग्राफ किए गए एक बैडमिंटन रैकेट को ₹ 80.15 लाख की उच्चतम बोली मिली, लेकिन इसमें केवल तीन बोली लगाने वालों ने रुचि दिखाई.

अब तक 1,348 स्मृति चिन्हों में से लगभग 1,083 वस्तुओं के लिए बोलियां प्राप्त हुई हैं. 7 अक्टूबर को नीलामी खत्म होने के बाद सरकार सबसे ज्यादा बोली लगाने वालों को ईमेल के जरिए सूचित करेगी

यह भी पढ़ें:

रेलवे ने कोरोना वायरस से मरने वाले कर्मचारियों के परिवार के 2,800 सदस्यों को दी नौकरी

Coronavirus India Updates: देश में फिर बढ़े कोरोना के मामले, पिछले 24 घंटों में 22 हजार 431 नए केस दर्ज

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News