PM Modi Security Breach: पंजाब में प्रधानमंत्री की सुरक्षा में हुई चूक के मामले को लेकर बीजेपी नेता रोजाना प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं. अब असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने इस मामले को लेकर कांग्रेस पर कई आरोप लगाए हैं. उन्होंने बड़ा आरोप लगाया है कि पंजाब के मुख्यमंत्री ने पीएम मोदी की हत्या की साजिश रची थी.

पंजाब के सीएम की गिरफ्तारी की मांग
हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि, 5 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पंजाब दौरे के दौरान ‘सुरक्षा में चूक’ के जरिए कांग्रेस आलाकमान और राज्य के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री की हत्या की साजिश रची थी. सरमा ने मांग की है कि पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को इस कथित साजिश में उनकी भूमिका के लिए गिरफ्तार किया जाना चाहिए.

ये भी पढ़ें – UP Election 2022: मथुरा से नहीं यूपी की इस सीट से चुनाव लड़ेंगे सीएम Yogi Adityanath

पुलिस के पास थी खुफिया रिपोर्ट की जानकारी – सरमा
गुवाहाटी में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सरमा ने आरोप लगाया, ‘सभी साक्ष्य ये स्पष्ट करते हैं कि कांग्रेस आलाकमान और पंजाब के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हत्या की साजिश रची.’ असम के मुख्यमंत्री पंजाब में एक टीवी चैनल के कथित स्टिंग का हवाला दे रहे थे, जिसमें दावा किया गया कि वहां पुलिस के पास दो जनवरी को ही प्रधानमंत्री की हत्या के प्रयास के बारे में खुफिया रिपोर्ट थी.

सरमा ने यह भी दावा किया कि घटना के बाद कांग्रेस नेताओं द्वारा दिए गए बयान ये संकेत देते हैं कि वे ‘साजिश’ के बारे में जानते थे. पंजाब दौरे के दौरान कुछ प्रदर्शनकारियों द्वारा रास्ता बाधित किए जाने के कारण मोदी का काफिला 15-20 मिनट तक एक फ्लाईओवर पर फंसा रहा था. इस घटना को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने प्रधानमंत्री की सुरक्षा में ‘गंभीर’ चूक करार दिया था.

ये भी पढ़ें – दिल्ली में 27 हजार के पार Corona के नए मामले, 40 मरीजों की गई जान, मुंबई में 16420 मामलों की हुई पुष्टि

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट