PM Modi Speech Full Highlights: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार रात देश को संबोधित किया और तीन बड़े एलान किए. उन्होंने अपने संबोधन के दौरान कहा कि अगले साल तीन जनवरी से 15 साल से 18 साल तक की उम्र के बच्चों को कोरोना वायरस की वैक्सीन लगाई जाएगी. आज ही ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने भारत बायोटेक की कोरोना वैक्सीन कोवैक्सीन को बच्चों के लिए आपातकालीन इस्तेमाल की मंज़ूरी दी है.

प्रधानमंत्री मोदी ने करीब 13 मिनट के अपने संबोधन में कई बड़ी बातें कहीं. इस दौरान उन्होंने कहा कि देश में करीब 61 फीसदी लोगों को कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज़ लगाई जा चुकी है. उन्होंने कहा कि अब देश में लोगों को 140 करोड़ कोरोना की डोज़ दी गई है.

संबोधन की बड़ी बातें

संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि ओमिक्रोन से घबराना नहीं है, बल्कि इससे सतर्क रहने की ज़रूरत है.

पीएम ने भरोसा दिलाया कि देश में इलाज की पर्याप्त व्यवस्था है.

देश में 18 लाख आइसोलेशन बेड की सुविधा है.

चार लाख ऑक्सीजन सिलेंडर देशभर को दिए गए हैं.

नियमों का पालन और वैक्सीनेशन कोरोना के खिलाफ हथियार.

वैक्सीन पर देश एक्शन मोड में है.

देश में 141 करोड़ कोरोना वैक्सीन की डोज़ लगाई जा चुकी है.

61 फीसदी व्यस्क लोगों को वैक्सीन की दोनों डोज़ लगाई गई है.

90 फीसदी व्यस्क आबादी को कम से कम एक डोज़ लगाई जा चुकी है.

वैक्सीन निर्माण और सप्लाई चेन पर ज़ोर दिया गया.

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट