
<p style="text-align: justify;">पीएम नरेंद्र मोदी आज न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) के 76वें सत्र को संबोधित करेंगे. वह आज संयुक्त राष्ट्र महासभा के 76वें सत्र को संबोधित करेंगे जिसमें कोविड-19 वैश्विक महामारी, आतंकवाद से निपटने की आवश्यकता, जलवायु परिवर्तन और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों सहित वैश्विक चुनौतियों की ओर ध्यान आकर्षित करेंगे. पीएम के भाषण में दुनिया के बदलते सुरक्षा हालात और वैश्विक संस्थाओं में जरूरी सुधार जैसे मुद्दे प्रमुखता से नजर आएंगे. साथ ही अफगानिस्तान में अस्थिरता के मौजूदा हालात के मद्देनजर आतंकवाद की व्यापक चुनौती से निपटने की कारगर रणनीति पर भी जोर होगा.</p> <p style="text-align: justify;">पिछले साल महासभा का सत्र कोविड-19 महामारी के कारण डिजिटल तरीके से आयोजित किया गया था. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन से वाशिंगटन में व्हाइट हाउस के ओवल कार्यालय में पहली द्विपक्षीय मुलाकात करने और शुक्रवार को पहले प्रत्यक्ष क्वाड सम्मेलन में शामिल होने के बाद मोदी न्यूयॉर्क पहुंचे. बाइडन की मेजबानी में वाशिंगटन में आयोजित क्वाड नेताओं के शिखर सम्मेलन में ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन और जापान के प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा भी शामिल हुए.</p> <p style="text-align: justify;">प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘न्यूयॉर्क सिटी पहुंचा. 25 तारीख को शाम साढ़े छह बजे यूएनजीए को संबोधित करूंगा.’’ विदेश मंत्रालय ने ट्वीट किया, ‘‘भारत के 1.3 अरब लोगों की भावनाओं को आवाज देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी न्यूयॉर्क पहुंचे, वह यहां पर कल 76वें यूएनजीए सत्र को संबोधित करेंगे. संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की वर्तमान सदस्यता अब और भी महत्वपूर्ण है.’’</p> <p style="text-align: justify;">विश्व संगठन को संबोधित करने वाले वह पहले वैश्विक नेता होंगे. हवाईअड्डे पर प्रधानमंत्री की अगवानी भारत के राजदूत तरणजीत सिंह संधू और संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टी एस तिरुमूर्ति ने की. महासभा में संबोधन के साथ ही पीएम मोदी के अमेरिका दौरे का समापन होगा. न्यूयॉर्क से भारतीय समय के मुताबिक आज रात 9.15 बजे पीएम भारत के लिए निकलेंगे.</p>
About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट





