PM Modi US Visit: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरूवार को अमेरिका की शीर्ष कंपनियों के सीईओ से मुलाकात की. उन्होंने क्वॉलकॉम, एडोब, फर्स्ट सोलर, जनरल ऑटोमिक्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी से मिले. क्वॉलकॉम के सीईओ क्रिस्टियानो अमोन ने 5जी, पीएम वानी और महत्वाकांक्षी डिजिटल परिवर्तन कार्यक्रमों पर भारत के साथ काम करने के लिए उत्साह व्यक्त किया.

उन्होंने भारत में अविश्वसनीय अवसरों के बारे में बात की. उन्होंने कहा कि भारत एक बड़ा बाजार है, लेकिन हम भारत को बड़े निर्यात बाजार के रूप में भी देखते हैं. भारत के लिए न केवल भारतीय बाजार का निर्माण करने का बल्कि अन्य देशों की जरूरतों को पूरा करने की योजना बनाने का यह सही समय है.

क्वॉलकॉम के सीईओ से मिले पीएम

पीएम ने क्वालकॉम को आश्वासन दिया कि भारत उनके द्वारा किए गए प्रस्तावों पर सक्रिय रूप से काम करेगा. पीएम ने जोर देकर कहा कि भारत के पास महत्वाकांक्षी परियोजनाओं के लिए पैमाने है, उन्होंने कहा कि भारत ने 5G मानक तैयार किए हैं और क्वालकॉम से सक्रिय रूप से भाग लेने का आग्रह किया है जैसा कि उन्होंने NAVIK के मामले में किया था.

पीएम ने यह भी कहा कि चूंकि क्वालकॉम ने उन्होंने सौर ऊर्जा के निर्माण पर भारत के फोकस पर भी जोर दिया और कहा कि सौर ऊर्जा के क्षेत्र में कंपनियां हमारी पीएलआई योजनाओं का अधिकतम लाभ उठा सकती हैं, पीएम ने भारत के हरित हाइड्रोजन मिशन के बारे में भी बताया. सीईओ और पीएम दोनों भारत में सोलर के निर्माण को बढ़ाने पर सहमत हुए, इससे क्षेत्र के देशों को भी फायदा होगा.

ये भी पढ़ें:

PM Modi US Visit: पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन की मुलाकात में तालिबान पर नकेल कसने और जवाबदेही पर होगा जोर

Arjun Tank: भारतीय सेना की आर्मर्ड ब्रिगेड होगी ज्यादा मजबूत और घातक, रक्षा मंत्रालय ने दिया 118 नए मेन बैटल टैंक का ऑर्डर

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट