PM Modi US Visit: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अमेरिका के तीन दिवसीय दौरे पर हैं. आज अपने दौरे के पहले दिन पीएम मोदी आठ बैठकें करेंगे, जिसमें अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के साथ मुलाकात भी शामिल है. व्हाइट हाउस में हैरिस से मुलाकात के अलावा पीएम ऑस्ट्रेलिया और जापान के प्रधानमंत्री के साथ द्विपक्षीय बैठकें करेंगे.

इन बैठकों से पहले पीएम मोदी की अमेरिका के बड़ी कंपनियों के सीईओ के साथ मुलाकातें हो रही है. इस समय में पीएम मोदी क्वालकॉम के क्रिस्टियानो ई एमन के साथ बैठक कर रहे हैं. इसके बाद पीएम अडोब के शांतनु नारायण, जनरल एटॉमिक्स के विवेक लाल, फर्स्ट सोलर के मार्क विडमर और ब्लैकस्टोन के ए श्वार्जमैन से मिलेंगे.

दोपहर में पीएम मोदी का ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री मॉरिसन के साथ द्विपक्षीय बैठक करने का कार्यक्रम है. दोनों नेताओं ने विभिन्न अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों के इतर पूर्व में कई मौकों पर मुलाकात की है. मॉरिसन ने हाल में ‘ऑकस’ गठबंधन के बारे में मोदी से फोन पर बात की थी. गौरतलब है कि अमेरिका, ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया ने 21वीं सदी के खतरों से निपटने के लिए हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए ऑकस गठबंधन की पिछले हफ्ते घोषणा की थी.

मॉरिसन को पिछले साल जनवरी में भारत की यात्रा करनी थी लेकिन ऑस्ट्रेलिया में भयंकर आग के कारण उन्हें यह यात्रा स्थगित करनी पड़ी. इसके बाद कोरोना वायरस के कारण उन्हें मई में भारत की यात्रा स्थगित करनी पड़ी.

मॉरिसन से मुलाकात के बाद मोदी भारतीय मूल की अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस से मुलाकात करने के लिए व्हाइट हाउस जाएंगे. दोनों नेताओं के बीच यह पहली बैठक एक घंटे तक चलने की संभावना है. दोनों नेताओं के मीडिया से भी बातचीत करने की संभावना है.

सूत्रों के मुताबिक, उनके कोविड-19 के प्रबंधन से लेकर उच्च प्रौद्योगिकी और अंतरिक्ष के क्षेत्रों में सहयोग जैसे मुद्दों पर बातचीत करने की संभावना है. उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी उपराष्ट्रपति हैरिस के साथ अपनी पहली मुलाकात को लेकर उत्साहित हैं. दोनों नेताओं ने जून में कोविड-19 संकट पर फोन पर एक-दूसरे से बात की थी.

इसके बाद मोदी का जापान के प्रधानमंत्री से मुलाकात का कार्यक्रम है. दोनों नेता अकसर एक-दूसरे से बातचीत करते रहते हैं. शुक्रवार को मोदी अपना ज्यादातर वक्त व्हाइट हाउस में बिताएंगे. वह राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ ओवल कार्यालय में द्विपक्षीय बैठक करेंगे. इसके बाद क्वाड शिखर वार्ता होगी. इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी न्यूयॉर्क रवाना होंगे. वह 25 सितंबर को संयुक्त राष्ट्र महासभा में संबोधन देंगे.

PM Modi US Visit: पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन की मुलाकात में तालिबान पर नकेल कसने और जवाबदेही पर होगा जोर

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट