JP Nadda on PM Security Lapse: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मंगलवार को दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) की सुरक्षा से खिलवाड़ की ‘सुनियोजित साजिश’ में पंजाब की कांग्रेस सरकार की भूमिका लोग देख चुके हैं. नड्डा ने यह टिप्पणी परोक्ष तौर पर एक समाचार चैनल के ‘स्टिंग’ को लेकर की जिसमें पंजाब पुलिस के अधिकारियों को कथित तौर पर यह कहते सुना गया कि पिछले सप्ताह मोदी के काफिले को बाधित करने वाले प्रदर्शनकारियों के खिलाफ उन्होंने कार्रवाई इसलिए नहीं की क्योंकि उनके पास वरिष्ठ अधिकारियों से आदेश नहीं थे.

नड्डा ने आरोप लगाया कि मोदी की सुरक्षा को जानबूझकर खतरे में डाला गया. साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjit Singh Channi) और अन्य कांग्रेस नेताओं पर इस तरह के संवेदनशील मुद्दे का मजाक बनाने का आरोप भी लगाया.

नड्डा ने कहा, “पंजाब में जिस तरह एक सुनियोजित षड्यंत्र के तहत प्रधानमंत्री की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया गया, उसमें कांग्रेस की पंजाब सरकार की भूमिका का सच आज देश ने देख लिया. देश के प्रधानमंत्री की सुरक्षा को योजनाबद्ध तरीक़े से ख़तरे में डाला गया. पंजाब के मुख्यमंत्री चन्नी और कांग्रेस के नेताओं ने इतने संवेदनशील मामले का मजाक बनाया. लगातार देश के सामने झूठ बोलने और मामले का राजनीतिकरण करने का काम किया. कांग्रेस के नेताओं को देश से माफ़ी मांगनी चाहिए.”

ये भी पढ़ें-

BJP-SP-BSP या Congress? Poll Of Polls में किसकी बन रही सरकार, सामने आए ये आंकड़े

Omicron After Effects: ओमिक्रोन होने के बाद इन अंगों पर पड़ रहा है बुरा असर, ताजा स्टडी में सामने आई ये बात

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट