Poonam Pandey In Hospital: पूनम पांडे हॉस्पिटल में भर्ती, जानें- क्या है मामला?

<p style="text-align: justify;"><strong>Poonam Pandey Admitted In Hospital:</strong> अभिनेत्री पूनम पांडे पूनम पांडे हॉस्पिटल में भर्ती हैं. न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक इस बात की जानकारी मुंबई पुलिस की ओर से दी गई है. हालांकि अभी तक यह जानकारी नहीं सामने आई है किआखिर किन कारणों से उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती होना पड़ा है. बता दें कि इससे पहले अभिनेत्री पूनम पांडे ने पति सैम बॉम्बे के खिलाफ मारपीट की शिकायत मुंबई पुलिस में दर्ज करवाई थी. शिकायत मिलने के बाद बांद्रा पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था. कोर्ट में पेशी के बाद उन्हें तीन दिन की हिरासत में भेज दिया गया है.</p> <p style="text-align: justify;">इससे पहले भी पूनम पांडे अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज करवा चुकी है. पिछले साल सितंबर महीने में भी पूनम पांडे ने गोवा में अपने पति के खिलाफ मामला दर्ज कराई थी. दोनों की शादी पिछले साल 10 सितंबर को हुई थी. शादी के करीब 12 दिनों के बाद ही दोनों के बीच मारपीट की खबर सामने आ गई थी. दोनों ने शादी करने से पहले करीब 2 साल तक लिव-इन रिलेशनशिप में बिताए थे.&nbsp;</p>

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News