Poonch Attack: जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले के सुरनकोट में घात लगाकर किए गए हमले की जिम्मेदारी ‘पीपुल्स एंटी फासिस्ट फ्रंट’ ने ली है. हमले की जिम्मेदारी लेने के बाद संगठन की ओर से यह भी कहा गया है कि इस संबंध में और अधिक जानकारी जल्द ही दी जाएगी. बता दें कि सुरनकोट में हुए आतंकी हमले में सेना के पांच जवान शहीद हो गए थे. जम्मू-कश्मीर के पुंछ में शहीद जवानों का पार्थिव शरीर आज उनके पैतृक घरों पर पहुंचा. इससे पहले शहीद जवानों को मंगलवार को राजौरी में श्रद्धांजलि दी गई थी. आतंकी हमले में सोमवार को शहीद हुए सैनिकों में नायब सूबेदार (जेसीओ) जसविंदर सिंह, नायक मनदीप सिंह, सिपाही गज्जन सिंह, सारज सिंह और वैशाख एच शामिल हैं.

आतंकियों ने सुरनकोट इलाके में डेरा की गली (डीकेजी) के पास एक गांव में पहले से छुपा हुआ था. जैसे ही यह जवान वहां पहुंचे आतंकियों कि ओर से गोलीबारी शुरू कर दी गई. आतंकियों की ओर से किए जा रहे गोलीबारी में ये पांचों शहीद हो गए थे.

राकेश पंडिता की हत्या की जिम्मेदारी ले चुका है

इससे पहले पीपुल्स एंटी फासिस्ट फ्रंट ने जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में बीजेपी नेता राकेश पंडिता की हत्या की जिम्मेदारी ले चुका है. संगठन की ओर से प्रेस रिलीज जारी कर बताया गया है कि उनके कैडर ने त्राल में राकेश पंडिता की हत्या की है. राकेश पंडिता त्राल के नगर पार्षद के पद पर थे.

Coal Crisis In Mumbai: बिजली उत्पादन प्लांट में कोयले का संकट जारी, जानें- महाराष्ट्र के किस पावर प्लांट में कितना कोयला बचा है

Rajasthan News: राजस्थान के शिक्षा मंत्री का अजीबो-गरीब बयान- महिलाएं स्कूलों में करती हैं झगड़ा, सुधार कर लें तो पुरुषों से निकल जाएंगी आगे

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट