- एमएन-1 ग्रुप की माइनेशन न्यूज़ टीम द्वारा इस मामले (Porn OTT App) को गंभीरता से उठाया गया था, जिसके बाद मुंबई की क्राइम ब्रांच ने छापा मारकर ऐक्ट्रेस गहना वशिष्ठ को हिरासत में लिया था
- पोर्न-माफिया इन पोर्न फिल्मों की शूटिंग के लिए लड़कियों पर जबरन दबाव बनाते हैं और ब्लैकमेल भी करते हैं
- पोर्न-माफियाओं का यह गैरकानूनी कारोबार अब अरबों रुपये पंहुच चुका है, मासिक सब्सक्रिप्शन के लिए 100 से 500 रुपये तक फीस
- भारत में पोर्नोग्राफी पूरी तरह से प्रतिबंधित है और इसे गंभीर अपराध की श्रेणी में रखा जाता है, बावजूद इसके अभी तक इन पोर्न-माफियाओं पर कोई बड़ी कार्रवाई नहीं हुई है
- पोर्नोग्राफी से वेश्यावृत्ति, टैक्स-चोरी, छेड़खानी और रेप जैसे जघन्य अपराधों में इजाफा होता है; उत्तराखंड उच्च-न्यायलय ने वर्ष 2018 में सभी पोर्न वेबसाइट को प्रतिबंधित करने का आदेश दिया था
कुछ समय पहले मुंबई क्राइम ब्रांच ने एक छापे में ऐक्ट्रेस गहना वशिष्ठ को गिरफ्तार किया था। गहना वशिष्ठ को पोर्न (Porn) फिल्म की शूटिंग के दौरान मौके से ही गिरफ्तार किया गया था। इस छापे में पोर्न (Porn) शूटिंग में शामिल कुछ और अभिनेता और अभिनेत्री को हिरासत में लिया गया था। आपको बता दें कि एमएन-1 ग्रुप की माईनेशन न्यूज़ टीम द्वारा इस मामले को गंभीरता के साथ उठाया गया था। इसके बाद एक बड़ी कार्रवाई के दौरान मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने छापा मारते हुए मौके से पोर्न फिल्म की शूटिंग के दौरान ये गिरफ्तारियां कीं।
वैसे तो गहना वशिष्ठ एकता कपूर के OTT प्लेटफॉर्म ALT-Balaji की वेबसीरीज़ गंदी बात में काम कर चुकी हैं; लेकिन बीते वर्ष लॉकडाउन के दौरान GV Studios नाम से खुद का एक प्रोडक्शन हाउस बना लिया। इस प्रोडक्शन हाउस के तहत गहना वशिष्ठ ने पहले अपने अश्लील वीडियो लाइव करना शुरू किया और फिर आगे चलकर पोर्न (Porn) वेबसीरीज़ में कदम रख दिया। शुरुआती दौर में गहना HotShots Digital और Flizz Movies नाम के OTT प्लेटफार्म्स के लिए सिर्फ सॉफ्टकोर पोर्नसीरीज़ के डायरेक्शन और प्रोडक्शन तक सीमित रही; लेकिन HotHit OTT प्लेटफॉर्म के साथ आते ही ऐक्ट्रेस ने हार्डकोर पोर्नसीरीज़ का प्रोडक्शन शुरू कर दिया।
लड़कियों को ब्लैकमेल कर बनायी जाती हैं पोर्न फ़िल्में
कुछ समय पहले मध्य प्रदेश में एक फिल्म डायरेक्टर और प्रोड्यूसर को एक मॉडल की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया था। मॉडल ने डायरेक्टर और प्रोड्यूसर पर आरोप लगाया था कि उसे वेबसीरीज़ में शूटिंग का झांसा देकर जबरन पोर्न (Porn) फिल्म बनायीं गयी और The Feneo Movies नाम के OTT ऐप पर रिलीज़ कर दिया गया। मॉडल की शिकायत के तुरंत बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। जैसे ही ये खबर सामने आयी, The Feneo Movies ऐप के संचालकों ने ऐप को बंद कर, नए नाम से नया ऐप लांच कर दिया। ऐसे बहुत से मामले सामने आये हैं जहां लड़कियों को ब्लैकमेल कर, डरा धमका कर पोर्न (Porn) फिल्में बनायी जाती हैं और OTT एप्लीकेशनों पर स्ट्रीम कर दी जाती हैं। इसके अलावा इन लड़कियों से वेश्यावृत्ति भी कराई जाती है।
अरबों रुपये का गैर-कानूनी मुनाफा कर रहे पोर्न माफिया
इस मामले में काफी छानबीन करने के बाद हमारी एमएन-1 की टीम को बहुत से जानकारियां प्राप्त हुई हैं। भू-माफिया, शिक्षा-माफिया की तरह अब देश में न सिर्फ पोर्न-माफिया पनप चुके हैं, बल्कि महज सब्सक्रिप्शन फीस के माध्यम से अरबों रुपये का कारोबार भी कर रहे हैं। इन पोर्न (Porn) माफियाओं ने फेसबुक, टेलीग्राम, ट्विटर, इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से लाखों की संख्या में फॉलोवर बना रखे हैं जिनसे 100 रुपये से लेकर 500 रुपये तक की मासिक सब्सक्रिप्शन फीस ली जाती है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, गैर-कानूनी रूप से अरबों का वारा न्यारा करने वाले ये पोर्न-माफिया टैक्स की चोरी भी करते हैं।
लॉकडाउन के चलते पनपा पोर्न (Porn) व्यवसाय
बीते वर्ष का लॉकडाउन इन सभी पोर्न माफियाओं के लिए सोने पर सुहागा बन गया। तफ्तीश के दौरान बहुत से अज्ञात पहलू हमारी एमएन-1 टीम के सामने आये। बीते वर्ष लॉकडाउन के दौरान टीवी और फिल्म इंडस्ट्री का काम पूरी तरह से ठप्प हो गया था, जिसके चलते टेलीविज़न और फिल्मों में काम करने वाले छोटे-छोटे कलाकारों के लिए जीवन बेहाल हो गया। इन छोटे कलाकारों के लिए मुंबई जैसे शहर में रहना तो दूर, दो वक्त की रोटी भी जुटा पाना मुश्किल हो गया था। ऐसे में इन पोर्न-माफियाओं ने इन जूनियर आर्टिस्टों की मजबूरी का पूरा फायदा उठाया।
इस मामले से जुड़ी हमारी पिछली खबर को पढ़ें: ओटीटी प्लेटफॉर्म के नाम पर देश में बढ़ती जा रही पॉर्नोग्राफी, धड़ल्ले से पोर्न दिखा रहे इन इंडियन ऐप्स से बेखबर सरकार व पुलिस
ऐसी ही कुछ मजबूरी के चलते, इसी तरह की कुछ सॉफ्टकोर पोर्नसीरीज़ में काम कर चुकी एक ऐक्ट्रेस ने नाम न बताने की शर्त पर हमारी एमएन-1 टीम को बताया, “काम बंद होने के चलते मुंबई में रहना मुश्किल हो गया था और घर वापस जाना भी आसान नहीं था। घर का किराया देने और खाने के पैसे नहीं बचे थे, ऐसे में जो भी प्रोजेक्ट मिला, वो करना पड़ा। एक हॉट वेबसीरीज़ के लगभग 20 से 30 हजार रुपये तक मिल जाते थे, जिसके चलते मुंबई में सर्वाइवल मुमकिन हो सका।”
ये हैं OTT प्लेटफॉर्म वाले बड़े पोर्नोग्राफी ऐप
इन OTT ऐप संचालकों ने अपने-अपने प्लेटफॉर्म को सॉफ्टकोर पोर्नोग्राफी और हार्डकोर पोर्नोग्राफी की कैटेगरी में बांट रखा है। हार्डकोर पोर्नोग्राफी वाले ऐप में HotHit Movies, 11upMovies, BindasTime, HotNext, XPrime, Uncut Adda, Bolti Kahani, StreamEx, SexMex, BindasApp, iEntertainment, PrimeShots, WoowChannel, HotMasti, MangoFlix, GoldFlix, FlixSKS Movies, Hot Moon आदि OTT प्लेटफॉर्म हैं जो धड़ल्ले से बिना किसी डर के पोर्न फिल्म बना रहे हैं। तो वहीं सॉफ्टकोर पोर्नोग्राफी में HotShots Digital, Flizz Movies, Neuflix, Cinema Dosti, Boom Movies, BigMovieZoo, Rabbit Movies, Cherry Flix, Gupchup Exclusive, Banana Prime, Angoor App, UFlix, Ballons Original, Hootzy, Pulse Prime, EightShots जैसे OTT प्लेटफॉर्म भी महीना करोड़ों रुपये का ग़ैर-कानूनी व्यापर कर रहे हैं।
भारत में पोर्नोग्राफी प्रतिबंधित है और अपराध माना जाता है
भारत में जून 2000 में सदन के अंदर पारित आईटी ऐक्ट में शुरू से ही पोर्नोग्राफी (Porn) को अपराध माना गया है। वर्ष 2008 के संशोधन में इस ऐक्ट में और भी कड़ाई की गयी। लेकिन वर्ष 2018 में पोर्नोग्राफी को लेकर और भी ज्यादा सख़्ती की गयी जब उत्तराखंड की उच्च न्यायलय ने देश की इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (Ministry of Electronics and Information Technology – MeitY) को 857 पोर्न वेबसाइटों को तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित करने का आदेश दिया। दरअसल न्यायलय ने ये आदेश देहरादून में पढ़ने वाली एक 10वीं की छात्रा से उसी के 4 सीनियरों द्वारा रेप किये जाने की घटना के बाद दिया था, जब चारों आरोपियों ने माना था कि उन्होंने इंटरनेट पर पोर्न देखने के बाद ऐसा किया।
पोर्न-माफियाओं की धड़-पकड़ से दूर है पुलिस..
क़ानूनी जानकारों के मुताबिक़ पुलिस को सबसे पहले इन सभी पोर्न (Porn) ऐप के आईपी और लोकेशन को ट्रेस करके ऐप संचालकों को हिरासत में ले और उसके बाद इन सभी पोर्न (Porn) वीडियो में काम करने वाले लोगों की तस्दीक कर हिरासत में ले और पूछताछ करे। इससे काफी आसानी से इन पोर्न-माफियों पर शिकंजा कस इनकी धर-पकड़ की जा सकती है।
About the Author

-
मीडिया जगत में अपनी संतुलित और प्रभावशाली पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले आनंद माधव पिछले 8 वर्षों से सक्रिय रूप से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं। अपने अनुभव के दौरान उन्होंने राजनीति, सामाजिक मुद्दों और समसामयिक घटनाओं पर गहराई और गंभीरता के साथ रिपोर्टिंग की है।
समाचारों की बारीक समझ और तथ्यों पर आधारित विश्लेषण उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर न्यूज़ डेस्क मैनेजमेंट तक, आनंद माधव ने हर भूमिका में पेशेवर प्रतिबद्धता और दक्षता का परिचय दिया है।
वर्तमान में वे My Nation News में उप संपादक के पद पर कार्यरत हैं, जहाँ वे संपादकीय प्रक्रियाओं का समन्वय करते हुए खबरों की गुणवत्ता, विश्वसनीयता और प्रभावी प्रस्तुति सुनिश्चित करते हैं।
राजनीतिक कवरेज, विशेष रिपोर्ट्स, न्यूज़ एनालिसिस और कंटेंट एडिटिंग में उनकी मजबूत पकड़ है। जिम्मेदार, निष्पक्ष और स्पष्ट पत्रकारिता के माध्यम से आनंद माधव ने मीडिया क्षेत्र में अपनी एक सुदृढ़ और भरोसेमंद पहचान बनाई है।
Latest entries
FARIDABADMarch 28, 2026फोन फाइल हैक करके 90 हजार की ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार
FARIDABADMarch 28, 2026नवविवाहिता ने फिनाइल पीकर किया आत्महत्या का प्रयास
GURGAONMarch 25, 2026बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत: शनिवार को भी खुले रहेंगे DHBVN के कैश काउंटर, सरचार्ज से बचने का मौका
BREAKING NEWSMarch 25, 2026UAPA केस में आसिया अंद्राबी को उम्रकैद, दिल्ली कोर्ट का बड़ा फैसला






