Power Crisis:  बिजली संकट पर ऊर्जा मंत्री के बयान पर मनीष सिसोदिया का निशाना, बोले- केंद्र की आंखें बंद करने की नीति खतरनाक

Delhi Power Crisis: दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने बिजली सकंट को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है. दिल्ली में बिजली संकट केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आर के सिंह ने कहा कि दिल्ली को जितनी ज़रूरत है उतनी बिजली मिल रही है और आगे भी मिलती रहेगी. उनके बयान पर अब मनीष सिसोदिया ने कहा है कि संकट पर केंद्र सरकार आंख बंद कर लेती है. उन्होंने कहा कि अगर किल्लत है तो सरकार स्वीकार करे.

मनीष सिसोदिया ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा, "केंद्र सरकार आज जिस मोड पर पहुंच गई है, इससे ऐसा लगता है कि भारतीय जनता पार्टी से केंद्र सरकार नहीं चल पा रही है." उन्होंने कहा कि कुछ दिनों पहले आक्सीजन की कमी हुई थी. केंद्र सरकार मानने को तैयार नहीं थी कि देश में आक्सीजन की कमी है.

मनीष सिसोदिया ने कहा कि सरकार ने कोयला संकट पर गलत जानकारी दी. उन्होंने कहा, "जैसे ऑक्सीजन संकट में लोग मरे थे, वैसे यहां भी त्राही त्राही मचेगी."

मनीष सिसोदिया ने कहा कि आंखे बंद करने की जो नीति है वो बहुत खतरनाक है. उन्होने कहा, "पूरे देश से आवाज़ उठ रही है कि ये कोयला संकट है. और ये कोयला संकट अंत में बिजली संकट में तब्दील हो सकता है. जिसका बहुत बड़ा संकट देश को झेलना होगा. देश ठप हो जाएगा. देश का सिस्टम ठप हो जाएगा."

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News