Prabhakar Sail Summon: ड्रग्स केस में एनसीबी ने गवाह और केपी गोसावी के बॉडीगार्ड प्रभाकर सईल को गुरुवार को पूछताछ के लिए बुलाया है. प्रभाकर सईल ने एनसीबी के ज़ोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े पर आर्यन खान मामले में शाहरुख खान से पैसे लेने की कोशिश करने का आरोप लगाया है.

प्रभाकर सईल से एनसीबी के अधिकारी पैसों की उगाही को लेकर पूछताछ करेंगे. समीर वानखेड़े पर लगे वसूली के आरोपों की जांच के सिलसिले में कल विजिलेंस की टीम मुंबई जाएगी. मुंबई में विजिलेंस की टीम समीर वानखेड़े के साथ साथ एजेंसी के अन्य अधिकारियों से भी सवाल जवाब करेगी. विजिलेंस चीफ ज्ञानेश्वर सिंह टीम के साथ होंगे और कल से ही टीम जांच शुरू कर देगी.

प्रभाकर सईल ने ये दावा किया है

प्रभाकर ने बताया कि वह किरण गोसावी के पर्सनल बॉडीगार्ड के रूप में काम करते हैं. क्रूज पार्टी रेड के वक्त वह गोसावी के साथ थे. प्रभाकर का कहना है कि इस घटना के बाद से जब से किरण गोसावी रहस्यमय तरीके से गायब हो गए हैं, तब से उनकी जान को खतरा है.

प्रभाकर ने अपने हलफनामे में सैम डिसूजा नाम के एक शख्स का भी जिक्र किया है. प्रभाकर के मुताबिक सैम डिसूजा से उनकी मुलाकात एनसीबी दफ्तर के बाहर ही हुई थी. उस वक्त वह केपी गोसावी से मिलने पहुंचे थे. दोनों एनसीबी दफ्तर से लोअर परेल के पास बिग बाजार के पास अपनी अपनी कार में पहुंचे. एफिडेविट में दावा किया गया है कि गोसावी सैम नाम के शख्स से फोन पर 25 करोड़ रुपए से बात शुरू कर 18 करोड़ में फिक्स करने की बात कर रहे हैं. उन्होंने 8 करोड़ रुपए समीर वानखेड़े को देने की भी बात कही है.

इसके बाद एक नीले कलर की मर्सिडीज कार लोअर परेल पहुंचती है जिसमें शाहरुख खान की सेक्रेटरी पूजा ददलानी है. कार में केपी गोसावी और सैम पूजा ददलानी के साथ मीटिंग करते हैं.

15 मिनट बाद हम वहां से मंत्रालय की तरफ निकल जाते हैं. किसके पी गोसावी किसी से फोन पर बात करते हैं और फिर वहां से वाशी की तरफ निकल जाते हैं वाशी पहुंचने के बाद गोसावी ने मुझे कहा कि आप इनोवा कार लेकर ताड़देव चले जाइए वहां पर 50 लाख रुपये कैश किसी व्यक्ति से लीजिए मैंने पैसे लिए और वाशी पहुंचकर बैग किरण गोसावी को दे.

Nawab Malik Allegations: मुंबई NCB के जोनल डारेक्टर समीर वानखेड़े ने अपने पिता और अपना कास्ट सर्टीफिकेट जारी किया

Congress Meeting: सोनिया गांधी ने पार्टी नेताओं को दी नसीहत, कहा- हमें BJP-RSS के झूठ का पर्दाफाश करना चाहिए

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया