Prisoners Making Idols: कभी अपराध के लिए उठे हाथ आज घरों को रोशन करने के लिए आकर्षक दीए बना रहे हैं. जबलपुर के नेताजी सुभाषचंद्र बोस सेंट्रल जेल ने बंदियों को हुनर सीखाने के लिए अनोखी पहल की शुरुआत की है. जेल में बंद सजायाफ्ता बंदी दीपावली के त्यौहार के लिए आकर्षक दीए और मूर्तियों का निर्माण कर रहे हैं. जेल की चहारदीवारी में दिए और मूर्तियां बनाने में जुटे लोग कुम्हार नहीं है बल्कि अपने गुनाहों की सजा काट रहे कैदी हैं.

इको फ्रेंडली दीए और मूर्तियां बना रहे हैं कैदी

जबलपुर के नेताजी सुभाषचंद्र बोस सेंट्रल जेल के कैदी इन दिनों दीपावली पर्व की तैयारियों में जुटे हैं. सेंट्रल जेल प्रशासन की पहल से कैदी अपने हुनर का इस्तेमाल कर दीपावली पर्व के लिए दीए और लक्ष्मी गणेश की मूर्तियां में बना रहे हैं. खास बात तो ये हैं कि ये दीए और मूर्तियां पूरी तरह से इको फ्रेंडली हैं. जिन्हें बनाने के लिए गोबर और मिट्टी का इस्तेमाल किया जा रहा है. बंदियों द्वारा बनाए जा रहे दीयों और मूर्तियों को आम जनता के लिए बाजार में भी उपलब्ध किया जाएगा. ताकि इनकी बिक्री से जो पैसा आए वो इन बंदियों के काम आ सके.

वोकल फ़ॉर लोकल के तहत प्रशिक्षण

सेंट्रल जेल के अधीक्षक अखिलेश तोमर का कहना है कि वोकल फ़ॉर लोकल के तहत पहले जेल के ऐसे बंदियों को चुना गया जो कुम्हार का काम जानते हैं. फिर उन्हें दूसरे बंदियों को प्रशिक्षित करने का काम दिया गया. आज दर्जनभर से ज्यादा बंदी इस काम में लगे हुए हैं. इधर बंदी भी दीए और लक्ष्मी गणेश की मूर्तियां बनाने से उत्साहित हैं. कैदी निशांत कोरी और केस लाल चक्रवर्ती का कहना है कि जेल प्रशासन की इस पहल का उन्हें लाभ मिल रहा है. इससे उन्हें एक हुनर सीखने का मौका मिला है. जिसके जरिए वो जेल से बाहर निकलकर अपना जीवनयापन समाज मे बेहतर तरीके के कर सकेंगे.

ये भी पढ़ें:

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हरियाणा सहित कई राज्यों के स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने दी बधाई, लोगों के सफल जीवन और प्रगति की कामना की

Money Laundering Case: महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख ED के सामने हुए पेश, कहा- परमबीर सिंह ने मुझ पर झूठे आरोप लगाए

Akhilesh Jinnah Comment: जिन्ना की तारीफ पर भड़के सीएम योगी, बोले- देश के सामने माफी मांगे अखिलेश यादव

Nawab Malik Allegations: फडणवीस पर आरोपों के बाद नवाब मलिक पर BJP का हमला, राम कदम बोले- अपने दामाद का कराएं नार्को टेस्ट

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया