Punjab assembly election 2022 guideline: पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एस. करुणा राजू ने सोमवार को कहा कि निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय में नामांकन पत्र दाखिल करने जा रहे उम्मीदवार के साथ सिर्फ दो लोगों को ही अनुमति होगी. पंजाब में अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन 25 जनवरी से एक फरवरी तक भरे जा सकेंगे.

पंजाब की 117 विधानसभा सीटों पर मतदान 20 फरवरी को होगा और मतों की गिनती अन्य राज्यों के साथ ही 10 मार्च को की जाएगी. राजू ने कहा कि निर्वाचन आयोग द्वारा पहले ही जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार, नामांकन भरने के दौरान उम्मीदवार के साथ जाने वाले लोगों की संख्या पांच से घटाकर दो कर दी गई है जबकि वाहनों की संख्या तीन से घटाकर दो कर दी गई है.

Uttar Pradesh Poll of Polls: UP के पोल ऑफ पोल्स में अखिलेश को बड़ा झटका, BJP की बल्ले-बल्ले, बस इस एक सर्वे में बन रही है SP की सरकार

उन्होंने कहा कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी व जिला निर्वाचन अधिकारी की वेबसाइट पर भी नामांकन पत्र उपलब्ध हैं और उम्मीदवार इन्हें ऑनलाइन भर सकते हैं और नोटरी द्वारा सत्यापित हलफनामे के साथ उसे जमा करा सकते हैं.

Punjab Election 2022: पाकिस्तान की सिफारिश वाले Amarinder Singh के दावे पर भड़के Navjot Singh Sidhu, जानें क्या कहा?

बता दें कि देश के 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव होंने हैं. इसकी शुरुआत 10 फरवरी से हो रही है. उत्तर प्रदेश में 7 चरणों में चुनाव होगा. इसका पहला चरण 10 फरवरी से शुरू होगा. जबकि पंजाब में एक ही चरण में चुनाव होना है. राज्य में 20 फरवरी को चुनाव होगा और 10 मार्च को मतगणना होगी. इसी तरह उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा में भी विधानसभा चुनाव होने हैं.

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट