Punjab CM Oath Ceremony: इस तारीख को पंजाब के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे भगवंत मान

Punjab CM Oath Ceremony: पंजाब में आम आदमी पार्टी (आप) की प्रचंड जीत के बाद अब 16 मार्च को भगवंत मान मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. इससे पहले 13 मार्च को आप के मुखिया अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान अमृतसर में रोड शो करेंगे. मान इस समय दिल्ली में हैं और उन्होंने आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से उनके आवास पर मुलाकात की.

‘आप’ नेता राघव चड्ढा भी बैठक में मौजूद थे. आप ने राज्य की 117 विधानसभा सीट में से 92 पर जीत दर्ज की है. मान ने धूरी सीट से 58,206 मतों के भारी अंतर से जीत हासिल की.

राष्ट्रीय राजधानी के लिए रवाना होने से पहले संगरूर में पत्रकारों से बात करते हुए मान ने कहा था कि वह पंजाब चुनाव में पार्टी की जीत पर बधाई देने के लिए केजरीवाल से मिलेंगे.

मान ने कहा कि शपथ ग्रहण समारोह महान स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह के नवांशहर जिले में स्थित पैतृक गांव खटकर कलां में होगा.

पार्टी की शानदार चुनावी जीत पर मान ने कहा, ‘‘लोगों ने अहंकारी लोगों को हराया और उन्होंने आम लोगों को विजयी बनाया.’’

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News