Punjab Congress Crisis Live: आज पंजाब कांग्रेस के लिए बड़ा दिन है. कांग्रेस आलाकमान के आदेश पर आज शाम 5 बजे चंडीगढ़ में कांग्रेस विधायक दल की बैठक बुलाई गई है. इस बैठक में सभी विधायकों को शामिल होने को कहा गया है. सियासी गलियारों में इसे कैप्टन की अग्निपरीक्षा कहा जा रहा है. खबर है कि कांग्रेस आलाकमान ने सीएम अमरिंदर सिंह से मुख्यमंत्री पद छोड़ने को कहा है. पंजाब की राजनीति से जुड़ी पल-पल की अपडेट के लिए बने रहिए एबीपी न्यूज़ के साथ.

आज हो सकता है अमरिंदर के भविष्य पर फैसला

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत के साथ आज आलाकमान के नियुक्त दो पर्यवेक्षक भी बैठक में मौजदू रहेंगे. माना जा रहा है कि आज की कांग्रेस विधायक दल की बैठक में ये फैसला हो जाएगा कि अमरिंदर चुनाव तक पंजाब के सीएम बने रहेंगे या नहीं. इससे पहले हरीश रावत ने कहा था कि आगामी चुनाव कैप्टन अमरिंदर सिंह की अगुवाई में ही लड़ा जाएगा. कांग्रेस विधायक दल की बैठक से पहले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू चंडीगढ़ में कांग्रेस भवन पहुंचे.

सुनील जाखड़ के एक ट्वीट से मची खलबली

वहीं, कांग्रेस विधायकों की बैठक से पहले अब प्रदेश के पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने अपने एक ट्वीट से खलबली मचा दी है. सुनील जाखड़ ने ट्वीट किया है, ‘’राहुल गांधी ने बेहद उलझी हुई गुत्थी के पंजाबी संस्करण के समाधान का रास्ता निकाल लिया है. आश्चर्यजनक ढंग से नेतृत्व के इस साहसिक फैसले से न सिर्फ पंजाब कांग्रेस के झगड़े को खत्म किया गया है, बल्कि इससे कार्यकर्ता भी खुश हो गए हैं. इसने अकालियों की बुनियाद हिला दी है’’

यह भी पढ़ें-

Punjab Crises: कांग्रेस आलाकमान का सीएम अमरिंदर सिंह को इशारा, सीएम पद छोड़ने के लिए कहा- सूत्र

आने वाले दिनों में डेली 2 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन डोज दी जाने की उम्मीद, देश को इसी गति की जरूरत- राहुल गांधी

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट