Punjab Coronavirus Update: वैक्सीन की एक भी डोज नहीं लेने वाले सरकारी कर्मचारियों को भेजा जाएगा छुट्टी पर, पंजाब सरकार का फरमान

Punjab Coronavirus Update: कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के बाद ऐसे वक्त पर जब सभी चीजें सामान्य दिशा में आगे बढ़ रही हैं, वैक्सीनेशन अभियान को तेज करते हुए केन्द्र सरकार की कोशिश ज्यादा से ज्यादा लोगों को टीका लगाने की है. जागरूकता अभियान चलाए जाने के साथ रिकॉर्ड स्तर पर वैक्सीनेशन का काम चल रहा है. इस बीच, वैक्सीन लेने में लापरवाही करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कुछ राज्य सरकारें सख्ती से पेश आ रही हैं. पंजाब सरकार ऐसे कर्मचारियों के खिलाफ फरमान जारी करते हुए उन्हें जबरन छुट्टी पर भेजने का फैसला किया है.

पंजाब के मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से जारी बयान में शुक्रवार को कहा गया- "पंजाब सरकार के ऐसे कर्मचारी, जिन्होंने मेडिकल कारणों को छोड़कर, कोविड-19 की वैक्सीन की एक भी डोज नहीं लगवाई है, उन्हें 15 सितंबर के बाद जबरदस्ती छुट्टी पर भेजा जाएगा."

Punjab government employees failing to take even the first dose of #COVID19 vaccine for any reason other than medical will be compulsorily sent on leave after September 15: Chief Minister’s Office (CMO) pic.twitter.com/zREvZWzxG8
— ANI (@ANI) September 10, 2021

पंजाब में बढ़ाए गए कोरोना संबंधी प्रतिबंध

इधर, पंजाब में आगामी त्योहारों को देखते हुए कोरोना संबंधी प्रतिबंधों को 30 सितंबर तक बढ़ाने के राज्य के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने आदेश दिए हैं. इसके साथ ही, पंजाब के मुख्यमंत्री कार्यालय ने कहा कि राजनीतिक और अन्य सभाओं में अधिकतम 300 लोगों की संख्या सीमित रहेगी. इसके अलावा, मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का कड़ाई से पालन कराया जाएगा.

ये भी पढ़ें:

रिसर्च में बड़ा खुलासा, प्रेगनेंट महिलाओं को कोविड वैक्सीन से नहीं बढ़ता है मिसकैरेज का जोखिम

क्या कोरोना हमारे बीच में से कभी नहीं जाएगा? आखिर कब खत्म होगा संक्रमण का खतरा

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News