
<p style="text-align: justify;"><strong>Punjab Election 2022:</strong> पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी (BJP) ने गठबंधन की औपचारिक घोषणा कर दी है. समझौते के तहत बीजेपी 65 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. वहीं कैप्टन अमरिंदर सिंह (Amarinder Singh) की पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस 37 और सुखेदव सिंह ढींढसा की पार्टी संयुक्त अकाली दल-ढिंढसा 15 सीटों पर चुनाव लड़ेगी.</p> <p style="text-align: justify;">गठबंधन की घोषणा करते हुए बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) ने कहा कि पंजाब बॉर्डर पर स्थित राज्य है, देश की सुरक्षा के लिए पंजाब में स्थिर और मजबूत सरकार बनना आवश्यक है. पाकिस्तान की हरकतें हमारे देश के लिए कैसी रही हैं, ये हमें मालूम है. हमने वहां पर देखा है कि ड्रग्स की औऱ हथियारों की स्मगलिंग का प्रयास वहां होता रहता है.</p> <p style="text-align: justify;">गठबंधन की औपचारिक घोषणा से पहले कैप्टन अमरिंदर सिंह और एसएस ढींढसा की अमित शाह और जेपी नड्डा के साथ बैठक हुई. इस बैठक में पंजाब बीजेपी के प्रभारी गजेंद्र सिंह शेखावत भी मौजूद रहे.</p>
About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट






