Punjab Election Result: पंजाब चुनाव के रुझानों में आम आदमी पार्टी ने पार किया बहुमत का आंकड़ा

Punjab Election: पंजाब विधानसभा चुनाव के शुरुआती रुझानों में आम आदमी पार्टी सबसे आगे चल रही है. यहां तक कि पार्टी ने रुझानों में बहुमत हासिल कर लिया है. पहले के आधे घंटे में आम आदमी पार्टी ने बड़ी लीड बनाई, लेकिन उसके बाद कांग्रेस भी लगातार टक्कर देती हुई नजर आ रही है. आम आदमी पार्टी जहां अब तक 60 से ज्यादा सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, वहीं कांग्रेस ने भी 48 सीटों पर लीड ली हुई है.

पंजाब के इस सियासी मुकाबले में शिरोमणि अकाली दल भी करीब 19 सीटों पर आगे चल रही है. बीजेपी गठबंधन को भी करीब 5 सीटों पर बढ़त है. अगर बात करें उम्मीदवारों की तो पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह पीछे चल रहे हैं, इस सीट पर आप उम्मीदवार आगे चल रहे हैं. वहीं अमृतसर ईस्ट से नवजोत सिंह सिद्धू पीछे चल रहे हैं. जहां शुरुआती रुझानों में उन्हें थोड़ी बढ़त मिली थी, वहीं अब वो दूसरे नंबर पर चल रहे हैं. तीसरे नंबर पर अकाली दल के बिक्रमजीत सिंह मजीठिया हैं.

20 फरवरी को हुआ था मतदान

राज्य में विधानसभा चुनाव के लिए 20 फरवरी को मतदान हुआ था. राज्य में कुल 71.95 प्रतिशत मतदान हुआ था. पिछले तीन विधानसभा चुनाव की तुलना में इस बार सबसे कम मतदान हुआ. 2017 पंजाब विधानसभा चुनाव में 77.40 प्रतिशत, 2012 में 78.20 प्रतिशत और 2007 में 75.45 प्रतिशत मतदान हुआ था, जबकि 2002 में केवल 65.14 प्रतिशत मतदान हुआ था.

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News