Punjab Election Results: पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर मतगणना जारी है. पंजाब में इस बार के चुनाव में आम आदमी पार्टी इतिहास रचने जा रही है. पंजाब में सभी सीटों के रुझान आ गए हैं जिसमें आम आदमी पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है. वहीं इन रुझानों पर पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा, ‘मैं जनता के फैसले को स्वीकारता हूं.'

दरअसल, कैप्टन अमरिंदर सिंह ने ट्वीट करते हुए कहा, "मैं पूरी विनम्रता के साथ लोगों के फैसले को स्वीकार करता हूं. पंजाबियों ने सांप्रदायिक और जातिगत रेखाओं से ऊपर उठकर मतदान करके पंजाबियत की सच्ची भावना दिखाई है"

I accept the verdict of the people with all humility. Democracy has triumphed. Punjabis have shown true spirit of Punjabiyat by rising and voting above sectarian and caste lines.
Congratulations to @AAPPunjab and @BhagwantMann.
— Capt.Amarinder Singh (@capt_amarinder) March 10, 2022

बता दें, पंजाब विधानसभा की सभी 117 सीटों को लेकर रुझान सामने आ गए हैं. रुझानों में आम आदमी पार्टी को बढ़त हासिल होने के बाद जश्न भी शुरू हो गया है. भगवंत मान के घर पर भारी संख्या में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता जुटे हैं और जीत का दावा करते हुए जश्न मना रहे हैं. चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबिक पंजाब में आम आदमी पार्टी को 88 सीटों पर बढ़त मिली है. वही प्रदेश में कांग्रेस को महज 16 सीटों पर ही बढ़त हासिल है. वही बीजेपी को महज 4 सीटों पर ही बढ़त मिलती दिख रही है. शिरोमणि अकाली दल को 8 सीटों पर बढ़त मिलती दिख रही है. हालांकि ये आंकड़ा कुछ अंतर के साथ बदल रहा है. लेकिन रुझानों में प्रदेश में आम आदमी पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिला है.

पंजाब में जबरदस्त रुझानों के बाद आम आदमी पार्टी जश्न मना रही है. वहीं इस बीच पार्टी नेता राघव चड्ढा ने कहा है कि पंजाब में आम आदमी पार्टी कांग्रेस की रिप्लेसमेंट बनने जा रही है. उन्होंने कहा कि भगवंत मान जल्द ही सीएम के रूप में शपथ लेंगे, पंजाब के लोगों ने आप को मौका देने का मन बना लिया है. बता दें कि पंजाब में विधानसभा चुनाव के लिए 20 फरवरी को मतदान हुआ था. राज्य में कुल 71.95 प्रतिशत मतदान हुआ था. पिछले तीन विधानसभा चुनाव की तुलना में इस बार सबसे कम मतदान हुआ. 2017 पंजाब विधानसभा चुनाव में 77.40 फीसदी मतदान हुआ था.

यह भी पढ़ें.

UP Election Result 2022: यूपी के रुझानों को देख जश्न की तैयारी में जुटी BJP, कार्यकर्ताओं को दिल्ली दफ्तर पहुंचने के निर्देश

UP Election Result 2022: चुनावी नतीजों के बीच राकेश टिकैत ने बीजेपी पर साधा निशाना, कहा- ‘जनता नाराज है, कुछ असर तो दिखाई ही देगा'

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट