Punjab New CM: कांग्रेस ने आखिर चरणजीत सिंह चन्नी के नाम पर क्यों लगाई मुहर? जानें वजह

Punjab New CM Announced: पंजाब के चमकौर विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjit Singh Channi) राज्य के अगले मुख्यमंत्री होंगे. उन्हें कांग्रेस विधायक दल का नेता चुना गया. चन्नी दलित समुदाय से आते हैं. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि हमें पंजाब के लोगों से किए गए वादों को पूरा करना जारी रखना चाहिए. उनका विश्वास सर्वोपरि है.

कांग्रेस ने चरणजीत सिंह चन्नी के नाम के एलान के साथ ही सबको चौंका दिया. क्योंकि रविवार सुबह से ही सीएम की रेस में सबसे आगे कांग्रेस के सीनियर नेता सुखजिंदर सिंह रंधावा का नाम चल रहा था लेकिन शाम होने के साथ ही चरणजीत सिंह चन्नी के नाम का एलान होगा गया. पंजाब कांग्रेस के प्रभारी हरीश रावत ने ट्वीट करते हुए उनके नाम का एलान किया.

कांग्रेस ने चरणजीत सिंह नाम पर क्यों लगाई मुहर?

पंजाब में कांग्रेस ने दलित कार्ड खेला

दलित बहुल पंजाब पहली बार दलित सीएम

चन्नी मालवा से आते हैं, जहां सबसे ज्यादा सीटे हैं

मालवा से सबसे ज्यादा 69 विधायक आते हैं

69 में से 40 विधायक कांग्रेस के हैं

मालवा में आप को मिली 18 सीटों का तोड़ निकाला

अकाली-बीएसपी गठजोड़ को चुनौती पेश करने की कोशिश

सोमवार सुबह 11 बजे लेंगे शपथ

विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद चरणजीत सिंह चन्नी राज्यपाल से मिलने पहुंचे. इस दौरान उनके साथ पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू और हरीश रावत सहित दूसरे नेता मौजूद रहे. चन्नी की पत्नी भी उनके साथ राजभवन पहुंची थीं. राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित से मुलाकात के बाद चन्नी ने मीडिया को संबोधित किया और कहा कि वे सोमवार को सुबह 11  बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे.

चरणजीत सिंह चन्नी अमरिंदर सिंह की सरकार में तकनीकी शिक्षा और पर्यटन मंत्री थे. वे पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता रह चुके हैं.

Punjab New CM: चरणजीत सिंह चन्नी होंगे पंजाब के नए सीएम, पहली बार राज्य में दलित नेता चुने गए मुख्यमंत्री

Punjab Politics: इस्तीफे से पहले अमरिंदर सिंह ने सोनिया गांधी को भेजी थी चिट्ठी, जानिए उसमें क्या लिखा था?

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News