Charanjit Singh Channi Oath: पंजाब में आज सियासत का नया दिन है. कैप्टन अमरिंदर सिंह के इस्तीफे के बाद आज चरणजीत सिंह चन्नी पंजाब के मुख्यमंत्री की शपथ लेने जा रहे हैं. सुबह 11 बजे राजभवन में शपथग्रहण का कार्यक्रम है. पद की शपथ लेने से पहले चरणजीत चन्नी सुबह सुबह अपने विधानसभा क्षेत्र रूपनगर के कतलगढ़ साहिब गुरुद्वारे पहुंचे. चन्नी पंजाब में अनुसूचित जाति के पहले मुख्यमंत्री बनेंगे. इसे कांग्रेस का मास्टस्ट्रोक माना जा रहा है. चन्नी के साथ दो डिप्टी सीएम बनाए जाने की भी बात हो रही है जिसमें जट सिख के तौर पर सुखजिंदर रंधावा और दूसरे किसी हिंदू चेहरे को डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है. दूसरे डिप्टी सीएम के लिए विजय सिंगला, भारत भूषण और ब्रह्म मोहिंद्रा के नाम की चर्चा है.

चमकौर साहिब से विधायक चन्नी पंजाब के पहले दलित मुख्यमंत्री और राज्य में सबसे कम उम्र के मुख्यमंत्री होंगे. वह रामदसिया समुदाय से ताल्लुक रखते हैं. उनकी नियुक्ति के साथ, कांग्रेस मार्च 2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले 32 प्रतिशत दलित मतदाताओं को लुभाने की कोशिश कर रही है.

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने शनिवार को मुख्यमंत्री पद से यह कहकर इस्तीफा दे दिया था कि वह ‘अपमानित’ महसूस कर रहे हैं. इससे पहले दिन में, कैबिनेट मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा का नाम अगले मुख्यमंत्री के लिए चक्कर लगा रहा था. अगले मुख्यमंत्री के रूप में नहीं चुने जाने से नाराज रंधावा ने मीडिया से कहा, "यह आलाकमान का फैसला है.. मैं इसका स्वागत करता हूं. चन्नी मेरे छोटे भाई की तरह हैं..मैं बिल्कुल भी निराश नहीं हूं."

ये भी पढ़ें-
CM बोम्मई पर ‘हमने गांधी जी को नहीं बख्शा, फिर आप क्या हैं’ का बयान देने वाला हिंदू महासभा का नेता गिरफ्तार

अफगानिस्तान: तालिबान ने महिलाओं का हक छीना, कहा- ‘जो काम पुरुष नहीं कर सकते, वो काम करो’

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट