Punjab News: पंजाब पुलिस को मिली बड़ी सफलता, भारत-पाक सीमा के पास ‘टिफिन बॉक्स बम’ बरामद

Punjab News: पंजाब पुलिस ने दिवाली की पूर्व संध्या पर फिरोजपुर में भारत-पाकिस्तान की सीमा के पास एक खेत में छिपाकर रखा गया ‘टिफिन बॉक्स बम’ बरामद कर संभावित आतंकी हमले को नाकाम कर दिया. बरामद किए गए टिफिन में विस्फोटक पदार्थ भरा हुआ था. बताया जा रहा है कि पंजाब पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है. पंजाब पुलिस ने इस सप्ताह की शुरुआत में जलालाबाद धमाका मामले में गिरफ्तार किए गए तीन लोगों से पूछताछ के बाद बुधवार को अली के गांव से यह बम बरामद किया गया.

जलालाबाद धमाका मामले में गिरफ्तार हुए थे आरोपी

पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) इकबाल प्रीत सिंह सहोटा ने कहा कि लुधियाना ग्रामीण पुलिस ने जलालाबाद धमाका मामले के आरोपी रंजीत सिंह उर्फ गोरा को आश्रय उपलब्ध कराने और उसकी सहायता करने के आरोप में सोमवार को दो लोगों को गिरफ्तार किया था.

पहले भी बरामद हुआ था टिफिन बम

एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, पूर्व में आरोपियों के कब्जे से एक ‘टिफिन बम’, दो पेन ड्राइव और एक लाख 15 हजार रुपये नकद बरामद किए गए थे. जांच के दौरान पता चला कि आरोपियों ने एक ‘टिफिन बम’ को एक खेत में छुपाया है. डीजीपी ने बताया कि आरोपियों के खुलासे के बाद बुधवार को तलाशी अभियान के दौरान बम बरामद कर लिया गया.

इसे भी पढ़ेंः

Covid Medicine: कोरोना से जंग में आया एक और ‘हथियार’, ब्रिटेन ने मर्क की गोली मोल्नुपिराविर को दी मंजूरी

PM Modi Diwali: नौशेरा में पीएम मोदी ने जवानों को अपने हाथ से खिलाई मिठाई, सेना के साथ मनाई दिवाली

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News