Jalandhar Hit and Run: पंजाब के जालंधर में सोमवार सुबह सड़क पार करने के लिए इंतजार कर रही दो युवतियों को एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी. इस घटना में एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई. दूसरी युवती गंभीर रूप से घायल है, जिसे अस्पलाल में भर्ती कराया गया है. युवती की हालत नाजुक बताई जा रही है. गाड़ी चलाने वाला पंजाब पुलिस में सब इंस्पेक्टर है जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है.

यह घटना जालंधर-फगवाड़ा हाइवे की हुई. सुबह करीब 8 बजे धनोवली गांव के पास दोनों युवती सड़क पार कर रही थीं तभी ये हादसा हुआ. पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है. घटना के बाद स्थाननी लोगों ने हगामा किया और हाईवे जाम कर दिया. गुस्साए लोग वहां धरने पर बैठ गए और ड्राइवर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. इस दौरान जालंधर कैंट तक यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ.

ਜਲੰਧਰ ‘ਚ ਪੁਲਿਸ ਵਾਲੇ ਦੀ ਗੱਡੀ ਹੇਠ ਆਉਣ ਕਾਰਨ ਇੱਕ ਕੁੜੀ ਦੀ ਮੌਤ, ਦੂਜੀ ਨੂੰ ਗੰਭੀਰ ਜ਼ਖ਼ਮੀ pic.twitter.com/XQXflfOk7y
— ABP Sanjha (@abpsanjha) October 18, 2021

मृतक की पहचान धनोवली गांव की रहने वाली नवजोत कौर के रूप में हुई है. दोनों युवती एक कार शोरूम में काम कर करती थीं और सुबह काम पर जा रही थीं, जब यह हादसा हुआ. पूरी घटना को लेकर बलविंदर इकबाल सिंह काहलों, एसीपी, जलांधर सेंट्रल ने कहा, "तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से एक युवती की मौत हो गई है और एक अन्य गंभीर रूप से घायल है. हमें वाहन और व्यक्ति के बारे में जानकारी मिली है. जांच चल रही है. हम आरोपियों पर कानून के हिसाब से कार्रवाई कर रहे हैं."

Punjab | A girl died & another got injured after an overspeeding vehicle hit them. We’ve got information about vehicle & the person. The investigation is underway. We are taking action against the accused as per law: Balwinder Iqbal Singh Kahlon, ACP, Jalandhar Central pic.twitter.com/WiZJQJbPSF
— ANI (@ANI) October 18, 2021

सीसीटीवी फुटेज में युवती सड़क पार करने के लिए डिवाइडर पर खड़ी दिखाई देती हैं. तेज रफ्तार सफेद मारुति ब्रेजा को देखकर वो साइट होने की कोशिश कर ही रही हैं तब तक कार ने उन्हें टक्कर मार दी, जिसमें एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई.

<a title="Farmers Rail Roko Andolan: रेल रोको आंदोलन की वजह से ट्रेनों का रूट बदला, कई ट्रेनें आंशिक रूप से रद्द, यहां जानिए डिटेल्स" href="https://www.abplive.com/news/india/trains-route-changed-due-to-rail-roko-andolan-many-trains-partially-cancelled-know-details-here-ann-1983927" target="">Farmers Rail Roko Andolan: रेल रोको आंदोलन की वजह से ट्रेनों का रूट बदला, कई ट्रेनें आंशिक रूप से रद्द, यहां जानिए डिटेल्स

<a title="Xplained: चीन ने परमाणु क्षमता वाली हाइपरसोनिक मिसाइल का किया परीक्षण, जानिए इस मिसाइल में क्या है खास?" href="https://www.abplive.com/news/india/explained-china-tests-nuclear-capable-hypersonic-missile-1983904" target="">Xplained: चीन ने परमाणु क्षमता वाली हाइपरसोनिक मिसाइल का किया परीक्षण, जानिए इस मिसाइल में क्या है खास?

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया