Punjab Cabinet Accepted The Resignation: पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी की अध्यक्षता में हुई बैठक में आज कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए. सबसे महत्वपूर्ण फैसले में कैबिनेट ने एजी एपीएस देओल के इस्तीफे को मंजूर कर लिया है. दरअसल राज्य के महाधिवक्ता एपीएस देओल (Advocate General APS Deol) और इकबाल प्रीत सिंह सहोता की कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) के रूप में नियुक्ति को लेकर पंजाब कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू और मुख्‍यमंत्री के बीच तनातनी चल रही थी. वहीं इसके अलावा एक अहम फैसला कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने का भी है.

दरअसल कैबिनेट बैठक में 36 हजार कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने का फैसला किया है. पक्के कर्मचारी को न्यूनतम 415 रुपए प्रति दिन का दिया जाएगा. वहीं सीएम ने कहा कि यह फैसला 1 मार्च 2021 से लागू होगी.

Punjab Cabinet accepted the resignation of Advocate General APS Deol: Punjab CM Charanjit Singh Channi pic.twitter.com/VCZElqM9tx
— ANI (@ANI) November 9, 2021

रेत का भाव 5 रुपए 50 पैसे प्रति क्यूबिक फुट

पंजाब में रेत का भाव 5 रुपए 50 पैसे प्रति क्यूबिक फुट फिक्स किया गया है. यानी कल से पूरे पंजाब में दरिया पर साढ़े पाँच रुपए के हिसाब से रेत मिलेगा. वहीं अपने खेत से तीन फुट तक मिट्टी निकलवाने पर कोई रॉयल्टी नहीं मिलेगी. बौठक में फैसला लिया गया कि ईंट के भट्ठे माइनिंग पॉलिसी से बाहर किए जाएंगे. दोनों कामों में सरकार का कोई विभाग रॉयल्टी नहीं लेगा. इसके अलावा सरकार ने पंजाब में लगी बिल्डिंग एंड इंस्टीट्श्यूनल टैक्स माफ करने की घोषणा की. यह माफी 2012 से होगी.

प्रेस कांफ्रेंस में नवजोत सिंह सिद्धू भी रहे मौजूद

बता दें कि सीएम चन्नी की प्रेस कांफ्रेंस में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू भी मौजूद रहे. कॉन्फ्रेंस के दौरान सिद्धू कैबिनेट के फैसलों से संतुष्ट नजर आ रहे थे. रेत के दाम को फिक्स किए जाने के बाद सिद्धू ने कहा कि जिस दिन राज्य में रेत की कीमत को फिक्स कर दी जाएगी उसी दिन माफिया खत्म हो जाएगा. ट्राली का रेट फिक्स होना चाहिए.

ये भी पढ़ें:

Punjab Cabinet Meeting: चरणजीत चन्नी सरकार का बड़ा फैसला, 36 हजार कच्चे कर्मचारी पक्के किए जाएंगे

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया