Punjab Polls: पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की तरफ से यूपी और बिहार के भैय्या वाले बयान पर सियासी बवाल मचा हुआ है. राजनेताओं की तरफ से सीएम चन्नी के इस बयान को लेकर कांग्रेस पार्टी से जवाब मांगा जा रहा है.

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सीएम चन्नी के इस बयान पर हैरानी जताते हुये कहा है कि पंजाब में बिहार के लोगों की कितनी बड़ी भूमिका है. पता नहीं लोग कैसे इस तरह से बाते करते हैं. सीएम नीतीश ने आगे कहा कि पंजाब में बिहार के लोगों की कितनी बड़ी भूमिका है, बिहार के लोगों ने कितनी सेवा की है. हमें तो आश्चर्य होता है कि ऐसी बात लोग कैसे बोल देते हैं.

क्या बोले थे सीएम चन्नी

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने यूपी और बिहार के लोगों पर रूपनगर पंजाब में प्रियंका गांधी पर एक विवादित बयान दिया था. उन्होंने कहा कि प्रियंका पंजाबियों की बहू है, सारे पंजाबियों एक हो जाओ, जो यूपी, बिहार और दिल्ली से आकर यहां पर राज करना चाहते हैं उनको सफल नहीं होने देना है.

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी की आलोचना

सीएम चन्नी के इस बयान के बाद यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने कांग्रेस (Congress) पर निशाना साधा है. सीएम योगी ने कहा है कि चन्नी के बयान से साफ है कि कांग्रेस की नीति विभाजनकारी है.

इससे पहले इस मुद्दे पर कांग्रेस को घेरते हुये बीजेपी के आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने कहा कि क्या कांग्रेस लोगों को आपस में लड़ाकर देश के लोगों को विभाजित कर चुनाव जीतना चाहती है. क्या वह ऐसे देश का विकास करना चाहती है.

चन्नी के बयान पर बीजेपी हमलावर

चन्नी के बयान को यूपी चुनाव में मुद्दा बना दिया. सीएम योगी ने कहा, ”चन्नी के बयान से साफ है कि कांग्रेस की नीति विभाजनकारी है. ये कांग्रेस के संस्कार हैं.” वहीं, बीजेपी सांसद तेजस्वी सुर्या ने कहा, ”प्रियंका वाड्रा जी उत्तर प्रदेश में आकर अपने को यूपी की बेटी बताती है और पंजाब में उत्तर प्रदेश-बिहार के लोगो के अपमान पर ताली बजाती है, ये ही इनका दोहरा चरित्र है और चेहरा भी.”

Rahul Gandhi On Inflation: राहुल गांधी ने केंद्र सरकार को महंगाई के मुद्दे पर एक बार फिर घेरा, अब पूछे ये 5 सवाल

Punjab Election 2022: पंजाब के राजपुरा में Rahul Gandhi का BJP पर निशाना, कहा- मैं मुंह खोलता हूं तो सोच-समझ कर बोलता हूं, झूठे वादे नहीं करता

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट