Punjab Swearing Ceremony LIVE: पंजाब में चन्नी सरकार का कैबिनेट विस्तार, थोड़ी देर में शुरू होगा मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह

Punjab Swearing Ceremony LIVE: पंजाब में नए मंत्रियों को शपथ ग्रहण समारोह थोड़ी देर में शुरू होगा. इससे पहले नए मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने वाले मंत्रियों की अंतिम लिस्ट तैयार होने के बाद मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjit Singh Channi)ने शनिवार दोपहर करीब 12 बजकर 30 मिनट पर राजभवन में राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित से मुलाकात की थी. गौरतलब है कि चरणजीत सिंह चन्नी ने 20 सितंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी.

ये विधायक बन सकते हैं मंत्री

ब्रह्म मोहिंदरा

मनप्रीत सिंह बादल

तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा

सुखबिंदर सिंह सरकारिया

राणा गुरजीत सिंह

अरुणा चौधरी

रजिया सुल्ताना

भारत भूषण आशु

विजय इंदर सिंगला

रणदीप सिंह नाभा

राजकुमार वेरका

संगत सिंह गिलजियान

परगट सिंह

अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग

गुरकीरत सिंह कोटली

जालंधर कैंट के विधायक परगट सिंह प्रदेश कांग्रेस महासचिव हैं और उन्हें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू का करीबी समझा जाता है. अमृतसर पश्चिम के विधायक राजकुमार वेरका अनुसूचित जाति से आते हैं जबकि गुरकिरत सिंह कोटली खन्ना से विधायक हैं एवं पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के पोते हैं. होशियारपुर के उरमार के विधायक संगत सिंह गिलजियान अन्य पिछड़ा वर्ग से आते हैं और फिलहाल वह प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हैं.

बता दें कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पार्टी के सीनियर सदस्यों के साथ बैठक के बाद चन्नी नीत मंत्रिमंडल के नामों पर सहमति बनी. मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा करने के लिए सीएम चन्नी को कांग्रेस आलाकमान ने शुक्रवार को दिल्ली तलब किया था.

सोनिया गांधी के पीएम बनने को लेकर केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले का चौंकाने वाला बयान, जानें क्या कहा

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्रियों के साथ नक्सल प्रभावित इलाकों में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News