Rahul Gandhi in Kerala: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वे भारत के लोगों के बीच के संबंधों को तोड़ रहे हैं. राहुल गांधी ने कहा कि वे कहते हैं कि भारत एक क्षेत्र है, हम कहते हैं कि भारत लोग हैं, रिश्ते हैं. यह हिंदू और मुस्लिम के बीच, हिंदू, मुस्लिम और सिख के बीच, तमिल, हिंदी, उर्दू, बंगाली के बीच का संबंध है. पीएम के साथ मेरी समस्या यह है कि वह इन रिश्तों को तोड़ रहे हैं.

केरल के मलप्पुरम में एक कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी ने कहा, “अगर वह (पीएम) भारतीयों के बीच के संबंध तोड़ रहे हैं, तो वह भारत के विचार पर हमला कर रहे हैं. इसलिए मैं उनका विरोध करता हूं. और जिस तरह वह भारतीयों के बीच के रिश्ते को तोड़ते हैं, उसी तरह भारत के लोगों के बीच सेतु का निर्माण करना मेरी प्रतिबद्धता, मेरा काम है, मेरा कर्तव्य है.”

इसके साथ ही उन्होंने कहा, “हर बार जब वह 2 भारतीयों के बीच एक सेतु को तोड़ने के लिए नफरत का इस्तेमाल करते हैं, तो मेरा काम उस पुल को फिर से बनाने के लिए प्यार का इस्तेमाल करना है. और यह सिर्फ मेरा नहीं बल्कि हमारा कर्तव्य है. मैं इस देश की विभिन्न परंपराओं, विचारों, विभिन्न धर्मों, विभिन्न संस्कृतियों को समझे बिना एक पुल का निर्माण नहीं कर सकता."

पंजाब: मुख्यमंत्री चन्नी बोले- सिद्धू के इस्तीफे से माहौल बिगड़ा, हम मिल बैठकर बात करेंगे

Punjab Election 2022: पंजाब में कौन होगा AAP का सीएम चेहरा? अरविंद केजरीवाल ने दिया ये जवाब

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट