Rahul Gandhi on Twitter: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर कृषि कानूनों को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है. राहुल ने ट्विटर पर केंद्र पर तंज करते हुए लिखा, "खेत को रेत नहीं होने देंगे, मित्रों को भेंट नहीं देने देंगे.

कृषि विरोधी कानून वापस लो." ट्विटर पर वापसी के कुछ दिनों बाद अब एक बार फिर राहुल गांधी केंद्र पर लगातार आक्रामक नजर आ रहे हैं. सोमवार को उन्होंने राष्ट्रीय मौद्रिकरण पाइपलाइन (NMP) के मुद्दे पर मोदी सरकार को निशाने पर लिया था और इसे ‘राष्ट्रीय मित्रिकरण योजना’ बताया था.

[tw]https://twitter.com/RahulGandhi/status/1431098733148651520?s=20[/tw]

बता दें कि, राहुल गांधी लगातार केंद्र से कृषि कानूनों पर चर्चा की बजाय इन्हें रद करने की बात कहते आ रहे हैं. मानसून सत्र के दौरान भी उन्होंने अन्य विपक्षी पार्टियों के साथ मिलकर इन कानूनों का विरोध किया था. साथ हो वो साथी पार्टियों के साथ किसानों को समर्थन देने के लिए जंतर मंतर भी पहुंचे थे.

ट्विटर ने 14 अगस्त को कर दिया था राहुल का अकाउंट एक्टिव

बता दें कि, राहुल गांधी ने दिल्ली में रेप और हत्या मामले की पीड़िता बच्ची के माता-पिता से मुलाकात की तस्वीर ट्विटर पर साझा की थी. इस मामले में चार अगस्त को राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (NCPCR) ने ट्विटर से कार्रवाई की मांग की थी.

ट्विटर ने इसके बाद राहुल गांधी के ट्वीट को हटाने के साथ साथ उनका अकाउंट भी बंद कर दिया था. कांग्रेस नेताओं के बढ़ते विरोध को देखते हुए ट्विटर ने 14 अगस्त को एक बार फिर राहुल गांधी का अकाउंट एक्टिव कर दिया था. हालांकि वापसी के बाद से सोमवार तक राहुल ने कोई भी ट्वीट नहीं किया था.

सोमवार को NMP के मुद्दे पर साधा था निशाना

ट्विटर पर वापसी के बाद राहुल ने सोमवार को NMP के मुद्दे पर मोदी सरकार पर निशाना साधा था और अपने ट्वीट में इसे ‘राष्ट्रीय मित्रिकरण योजना’ बताया था. बता दें कि, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को इसकी घोषणा की थी.

[tw]https://twitter.com/RahulGandhi/status/1430190329685229569?s=20[/tw]

राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, ”राष्ट्रीय ‘मित्रि’करण योजना. रोड, रेल, एयरपोर्ट, बिजली, गैस, पेट्रोल, माइन, स्टेडियम, गोदाम.”

यह भी पढ़ें

India Corona Updates: लगातार दूसरे दिन 40 हजार से ज्यादा कोरोना मामले दर्ज, 11 हजार एक्टिव भी बढ़े

India Monsoon Update: आज यूपी, उत्तराखंड, बिहार में भारी बारिश की संभावना, पढ़िए मौसम अपडेट

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट