Rahul Gandhi PC: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज मोदी सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि इस सरकार में जीडीपी बढ़ने का मतलब है गैस, डीजल और पेट्रोल की कीमतों का बढ़ना. कांग्रेस नेता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा, ”मोदी जी कहते हैं जीडीपी बढ़ रही है. वित्त मंत्री कहती हैं जीडीपी का प्रोजेक्शन ऊपर की ओर है. जीडीपी का मतलब क्या? गैस, डीजल और पेट्रोल- जिसकी कीमत लगातार बढ़ रही है.”

उन्होंने कहा, ”2014 में नरेंद्र मोदी ने कहा था कि डीजल-पेट्रोल के दाम बढ़ रहे हैं. 2014 में 410 रुपये सिलेंडर की कीमत थी. आज 885 रुपये सिलेंडर की कीमत है. यानि गैस की कीमतों में 116 फीसदी इजाफा हुआ है. पेट्रोल 71.5 रुपये प्रति लीटर था और आज 101 रुपये है. 42 फीसदी इजाफा हुआ है. 57 रुपये प्रति लीटर डीजल था और 88 रुपये आज है. 55 फीसदी इजाफा हुआ है.”

राहुल गांधी ने कहा कि जब डीजल और पेट्रोल के दाम बढ़ते हैं तो इससे लोगों पर सीधा प्रभाव पड़ता है. उन्हें अधिक कीमत चुकानी होती है. यही नहीं ट्रांसपोर्ट की कीमत भी बढ़ जाती है. इससे सबकुछ महंगा होता है.

उन्होंने नोटबंदी और राष्ट्रीय मौद्रिकरण पाइपलाइन (एनएमपी) को लेकर भी निशाना साधा. राहुल गांधी ने कहा, ”हमने पिछले सात सालों में देखा है कि एक तरफ डीमोनेटाइजेशन होता है और दूसरी तरफ मोनेटाइजेशन. जनता पूछ रही है कि डीमोनेटाइजेशन किसका और मोनेटाइजेशन किसका.”

कांग्रेस नेता ने कहा, ”डीमोनेटाइजेशन किसानों, मजदूरों, छोटे दुकानदारों, एमएसएमई, सैलरी क्लास और इमानदार उद्योगपतियों का हो रहा है. मोनेटाइजेशन किसका हो रहा है? चार पांच मोदी जी के जो मित्र हैं उनका हो रहा है. इकॉनोमी ट्रांसफर हो रहा है.”

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट