Rahul Gandhi Tweet: हरियाणा में किसानों पर लाठीचार्ज, राहुल गांधी बोले- फिर ख़ून बहाया है किसान का, शर्म से सर झुकाया हिंदुस्तान का

Rahul Gandhi On Farmers Protest: हरियाणा में किसानों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर राहुल गांधी ने ट्वीट किया है. उन्होंने लाठीचार्ज के लिए बीजेपी सरकार पर निशाना साधा और उसे किसान विरोधी बताया. उन्होंने लाठीचार्ज में घायल और खून से लथपथ एक किसान की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, "फिर ख़ून बहाया है किसान का, शर्म से सर झुकाया हिंदुस्तान का!"

हरियाणा के करनाल में आज टोल प्लाज़ा पर प्रदर्शन कर रहे किसानों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया. दरअसल करनाल में बीजेपी की विशेष बैठक आयोजित की गई थी, जिसमें हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और बीजेपी विधायक व मंत्री ओपी धनखड़ पहुंचे थे. उधर किसानों ने बसताड़ा टोल प्लाजा पर इक्कठे होकर बैठक के विरोध को लेकर रणनीति बनाई. जिसके बाद प्रदर्शन कर रहे किसानों पर टोल प्लाजा पर लाठीचार्ज हुआ जिसमें कई किसान घायल हो गए.

आपको बता दें कि किसानों ने बीजेपी की बैठक के विरोध का एलान शुक्रवार को ही किया था. विरोध के मद्देनज़र पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी थी. जगह जगह बेरिकेट्स लगाए गए और करनाल को किले में तब्दील कर दिया गया. बावजूद इसके भारी संख्या में किसान बसताड़ा टोल प्लाजा पर इक्कठा हुए और प्रदर्शन कर रहे थे. किसानों ने इस दौरान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.

इस दौरान किसानों ने बीजेपी के नेताओं की गाड़ियों को रोकने का प्रयास भी किया, जिसके बाद किसान हाईवे पर ही जाम लगाकर बैठ गए. इसके बाद पुलिस और किसान टोल प्लाजा पर आमने सामने आ गए और फिर पुलिस ने किसानों पर लाठीचार्ज कर दिया.

School Reopen: 1 सितंबर से खुलेंगे 9वीं से 12वीं तक के स्कूल, दिल्ली सरकार ने कर्मचारियों के टीकाकरण का दिया निर्देश

UP Cabinet Expansion Exclusive List : यूपी में मंत्रिमंडल विस्तार जल्द, जितिन प्रसाद और संजय निषाद का मंत्री बनना तय

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News