Railway News: रेलवे ने शनिवार को बताया कि इसके नए एसी थ्री टियर इकोनॉमी क्लास के कोच का किराया वर्तमान थ्री एसी कोच की तुलना में आठ फीसदी कम होगा और ये कम कीमत पर बेहतर यात्रा अनुभव प्रदान करेगा.

अधिकारियों ने बताया कि नए कोचों का किराया मेल और एक्सप्रेस रेलगाड़ियों में वर्तमान स्लीपर क्लास के मूल किराये का 2.4 गुना अधिक है. उन्होंने कहा कि रेलवे के विभिन्न जोन में इस तरह के 50 कोच दिए गए हैं.

उन्होंने कहा, ‘‘अब चूंकि किराया तय कर दिया गया है, इन कोच को वर्तमान मेल एक्सप्रेस रेलगाड़ियों से जोड़ दिया जाएगा. जो रेलगाड़ियां अधिकतम कोच के साथ चल रही हैं वहां इन्हें स्लीपर कोच के स्थान पर लगाया जाएगा.’’

उन्होंने बताया कि 300 किलोमीटर तक मूल किराया 440 रुपये है जो दूरी के मुताबिक सबसे कम है, जबकि सबसे अधिक मूल किराया 4951 किलोमीटर से 5000 किलोमीटर तक के लिए 3065 रुपये है.

अधिकारियों ने बताया कि उत्तर मध्य रेलवे जोन को हाल में ये कोच दिए गए हैं, जिनका इस्तेमाल रेलगाड़ी संख्या 02403 (प्रयागराज-जयपुर एक्सप्रेस) में छह सितंबर से किया जाएगा और इसके लिए बुकिंग शनिवार से शुरू हो गई है.

उन्होंने कहा कि इस कोच में 83 बर्थ हैं और नियमित थ्री एसी कोच की तुलना में इनका किराया कम है. उन्होंने बताया कि इन नए थ्री एसी इकोनॉमी कोच में बच्चों के लिए सामान्य किराया होगा जो वर्तमान थ्री एसी कोच में लगता है.

अधिकारियों के मुताबिक, सांसदों को जारी पास और विधायक/विधान पार्षदों को जारी रेल यात्रा कूपन पर टिकटों की बुकिंग वर्तमान थ्री एसी कोच के प्रावधानों के मुताबिक होगी. उन्होंने बताया कि यात्रा के लिए टिकट रद्द करने और पैसे की वापसी के नियम वर्तमान थ्री एसी कोच के मुताबिक ही होंगे.

School Reopen: 1 सितंबर से खुलेंगे 9वीं से 12वीं तक के स्कूल, दिल्ली सरकार ने कर्मचारियों के टीकाकरण का दिया निर्देश

UP Cabinet Expansion Exclusive List : यूपी में मंत्रिमंडल विस्तार जल्द, जितिन प्रसाद और संजय निषाद का मंत्री बनना तय

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट