नई दिल्लीः अगर आप ट्रेन से यात्रा करते हैं तो जल्द ही आपकी ये यात्रा थोड़ी महंगी हो सकती है. यात्रियों को उन स्टेशनों से ट्रेनों में चढ़ने के लिए 10 रुपये से 50 रुपये के बीच अतिरिक्त चार्ज देना होगा जिनका पुनर्विकास किया गया है या जल्द ही आगे उसे विकसित किया जाएगा. इसी तरह के शुल्क उन स्टेशनों पर भी यात्रियों से वसूले जाएंगे जिन्हें नयारूप दिया गया है या नए तरीके से बनाए जाएंगे. इस शुल्क का भुगतान यात्रियों को अलग से नहीं करना होगा. यात्री जिस वक्त टिकट लेंगे उसी समय उनके टिकट में यह चार्ज जोड़ दिया जाएगा.

पांच कैटेगरी में जोड़ा जाएगा चार्ज

रेल यात्रियों का यह शुल्क पांच कैटेगरी में जोड़ा जाएगा. सबसे अधिक शुल्क एसी फर्स्ट क्लास में लिया जाएगा उसके बाद एसी सेकेंड में, फिर एसी थर्ड और स्लीपर क्लास में यात्रा करने वाले यात्रियों से भी यह शुल्क वसूला जाएगा. सबसे कम शुल्क जनरल कैटेगरी में यात्रा करने वाले यात्रियों से वसूला जाएगा.

रेल मंत्रालय जल्द ही इस शुल्क को किराए में जोड़ेगा. इस शुल्क के जुड़ने के बाद स्टेशनों को विकसित करने वाले निजी कंपनियों के राजस्व में बढ़ोतरी होगी. मंत्रालय को उम्मीद है कि इस कदम के बाद स्टेशनों को पुर्विकास के लिए निजी कंपनियां बढ़-चढ़ कर भाग लेगी और यात्रियों को स्टेशनों पर सुविधाओं का लाभ मिलेगा.

पुनर्विकास किए हुए स्टेशन पर लगेंगे चार्ज

सूत्रों ने बताया कि पहले रेलवे की ओर से इस संबंध में फैसला लेने के लिए कैबिनेट के पास भेजा गया था. हालांकि अब यह फैसला लिया गया है कि राष्ट्रीय ट्रांसपोर्टर खुद ही शुल्कों को अधिसूचित करेगा और विस्तृत नीति के साथ इसे सरकार के सामने पेश करेगा. हालांकि ये शुल्क अभी उन्हीं स्टेशन पर लगेगा जिसका पुनर्विकास हुआ है.

महज 25 किलोमीटर की दूरी तय करने के लिए CM चरणजीत सिंह चन्नी ने इस्तेमाल किया सरकारी हेलिकॉप्टर, CMO ने दी सफाई

देश के इस हिस्से में हो सकती है भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया