Rains Live Updates: उत्तर से दक्षिण तक मौसम का कहर, कोच्चि में बांध के दो गेट खोले गए, रामगढ़ के एक गांव में फटा बादल

Kerala Uttarakhand Delhi Rains Live: उत्तर भारत के कई हिस्सों में तीन दिनों से भारी बारिश हो रही है जिसके कारण लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. उत्तराखंड में वर्षाजनित घटनाओं में पांच लोगों की जान चली गयी. केरल में भारी बारिश के कारण दस बांधों को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है.

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के आंकड़ों के अनुसार दिल्ली में 1960 के बाद पहली बार इस साल अक्टूबर के महीने में सबसे अधिक बारिश हुई. शहर में 93.4 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गयी है. राजस्थान, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, पुडुचेरी, हरियाणा, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश एवं तेलंगाना के कई क्षेत्रों में भारी बारिश हुई.

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भारी बारिश एवं खराब मौसम के कारण खंडवा लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए सोमवार को निर्धारित अपनी चुनावी सभाओं को स्थगित कर दिया जबकि उत्तर प्रदेश के बुढाणा में समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया अखिलेश यादव की रैली रद्द करनी पड़ी क्योंकि सभा स्थल पर पानी भर गया था.

उत्तराखंड में प्रशासन ने रविवार तक हरिद्वार और ऋषिकेश पहुंच चुके चारधाम यात्रा के तीर्थयात्रियों को मौसम में सुधार आने तक आगे नहीं बढ़ने की सलाह दी है. राज्य में बारिश जनित घटनाओं में नेपाल के तीन श्रमिकों समेत पांच लोगों की मौत हो गयी और दो अन्य घायल हो गए.

ये भी पढ़ें-
India-China Standoff: LAC पर चीन की हरकतों पर नजर रखने के लिए बढ़ाई गई एयर सर्विलांस, ड्रोन से हो रही निगरानी

कुदरत का कहर: केरल में बाढ़ से 41 की मौत, इडुक्की डैम का बढ़ा जलस्तर, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News