Rajasthan Sex Scandal: जानिए आखिर किस वीडियो ने बढ़ाई राजस्थान पुलिस की मुश्किलें, क्या है पूरा मामला?

Rajasthan Sex Scandal: राजस्थान के पुलिस महकमे के एक सेक्स वीडियो ने आजकल प्रशासन की नींद उड़ा रखी है. सेक्स वीडियो एक महिला कांस्टेबल और डीएसपी हीरालाल सैनी का है. इस वीडियो के सामने आने के बाद दोनों को सस्पेंड करके गिरफ्तार कर लिया गया है. महिला कांस्टेबल को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया, जिसके बाद उसे पुलिस हिरासत में भेज दिया गया. वहीं, डीएसपी की मेडिकल जांच कराई गई है.

मामला क्या है?

मामला इसी साल 10 जुलाई का है. महिला कांस्टेबल ने अपने छोटे बच्चे के लिए पुष्कर के एक 5 स्टार होटल में बर्थडे पार्टी रखी. इसके लिए एक लग्ज़री सूट भी बुक कराया गया था. इसी दौरान प्राइवेट स्विमिंग पूल में महिला कांस्टेबल और डीएसपी हीरालाल सैनी बच्चे के सामने नग्न अवस्था में नहाए और वीडियो शूट किया.

कैसे हुआ खुलासा?

बताया जा रहा है कि महिला कांस्टेबल वीडियो को मोबाइल के अलग फोल्डर में सेव कर रही थी, लेकिन गलती उन्होंने वीडियो को व्हाट्सऐप स्टेटस पर अपलोड कर दिया. इसके बाद वीडियो वायरल हुई और मामला थाने में पहुंच गया. राजस्थान पुलिस ने दोनों पर कार्रवाई करते हुए सस्पेंड किया और फिर पोस्को एक्ट के तहत केस दर्ज किया.

राजस्थान पुलिस में एक बड़े बदलाव की जरूरत- DGP

पूरे मामले के सामने आने के बाद अब राजस्थान पुलिस की किरकिरी हो रही है. डीजीपी लाठेर ने अंग्रजी चैनल इंडिया टुडे से बातचीत में कहा कि ये मामला बेहद चौंकाने वाला है और पुलिस महकमे का मनोबल गिराने वाला है. यह दो व्यस्कों के बीच यौन संबंध बनाने के कृत्य से परे है. इस दौरान उन्होंने कहा कि राजस्थान पुलिस में एक बड़े बदलाव की जरूरत है.

यह भी पढ़ें-

Coronavirus Update: देश में 4 दिन बाद फिर 30 हजार से ज्यादा आए नए कोरोना मामले, 24 घंटे में 431 की मौत

Explained: कोरोना से पहले और बाद में देश के कुछ प्रमुख क्षेत्रों में क्या बदला है, जानिए

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News