Rajinikanth Health Updates: सुपरस्टार रजनीकांत को गुरुवार शाम चेन्नई के कावेरी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इसकी जानकारी खुद अस्पताल ने दी थी. अब कावेरी अस्पताल ने उनका हेल्थ बुलेटिन जारी किया है. अस्पताल ने बताया कि चक्कर आने के कारण अभिनेता रजनीकांत को एडमिट कराया गया था. उनका पूरी तरह से चेकअप किया गया गया और उन्हें कार्टोइड आर्टरी रिवास्कुलराइजेशन (Cartoid Artery revascularisation) से गुजरने की सलाह दी गई. अस्पताल ने बताया कि प्रक्रिया आज सफलतापूर्वक संपन्न हुई. कुछ दिनों में उन्हें अस्पताल से छुट्टी दी जा सकती है.

बता दें कि बीते दिन रजनीकांत के अस्पताल में एडमिट होने को लेकर उनकी टीम ने बताया था कि उन्हें रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल ले जाया गया है. अभिनेता रजनीकांत का जनसंपर्क देखने वाले रियाज के. अहमद ने बताया, "यह समय-समय पर की जाने वाली स्वास्थ्य जांच है. वह अभी जांच के लिए एक निजी अस्पताल में हैं." सत्तर वर्षीय अभिनेता प्रतिष्ठित दादा साहब फाल्के पुरस्कार प्राप्त करने के लिए कुछ दिन पहले दिल्ली आए थे और इस सम्मान से नवाजे जाने के बाद 27 अक्टूबर को उन्होंने राष्ट्रपित राम नाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी.

Rajinikanth was admitted following an episode of giddiness. He was thoroughly evaluated & was advised to undergo Cartoid Artery revascularisation. Procedure was performed successfully today. He is likely to be discharged from the hospital after few days: Kauvery Hospital, Chennai pic.twitter.com/HAITQ5ji84
— ANI (@ANI) October 29, 2021

वहीं, दिसंबर 2020 में फिल्म अभिनेता को रक्तचाप में उतार-चढ़ाव के कारण हैदराबाद के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था. तब अभिनेता पिछले 10 दिन से हैदराबाद में एक शूटिंग कर रहे थे. उस समय इन्हें दो दिन के भीतर ही छुट्टी दे दी गई थी. सेट पर कुछ लोगों के कोविड-19 से संक्रमित होने के बाद क्वारंटीन में चले गए थे.

<a title="Nawab Malik के आरोपों पर NCB का पलटवार, पूछा- किसी के भी खिलाफ कार्रवाई करने को कहने वाले आप कौन?" href="https://www.abplive.com/news/india/ncb-on-nawab-malik-allegations-asked-who-are-you-asking-to-take-action-against-anyone-1989313" target="">Nawab Malik के आरोपों पर NCB का पलटवार, पूछा- किसी के भी खिलाफ कार्रवाई करने को कहने वाले आप कौन?

<a title="Farmers Protest: दिल्ली के गाज़ीपुर और टीकरी बॉर्डर से पुलिस ने हटाई बैरिकेडिंग, जल्द रास्ता खुलने की उम्मीद" href="https://www.abplive.com/news/india/farmers-protest-police-barricading-being-removed-from-ghazipur-and-tikri-border-ann-1989247" target="">Farmers Protest: दिल्ली के गाज़ीपुर और टीकरी बॉर्डर से पुलिस ने हटाई बैरिकेडिंग, जल्द रास्ता खुलने की उम्मीद

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया